विज्ञापन
This Article is From Apr 03, 2020

जेनेलिया डिसूजा ने हाथ में बेलन लेकर रितेश देशमुख से धुलवाए बर्तन, Video हुआ वायरल

रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा (Genelia D'souza) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

जेनेलिया डिसूजा ने हाथ में बेलन लेकर रितेश देशमुख से धुलवाए बर्तन, Video हुआ वायरल
रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और जेनेलिया डिसूजा (Genelia D'souza)
  • जेनेलिया डिसूजा ने रितेश देशमुख से धुलवाए बर्तन
  • हाथ में बेलन लेकर धुलवाए बर्तन
  • खूब वायरल हो रहा वीडियो
नई दिल्ली:

देशभर में कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए 21 दिन का लॉकडाउन लागू है. ऐसे में बॉलीवुड पूरी तरह से बंद है और सितारे घर में ही समय बिता रहे हैं. इस बीच कई कलाकारों के वीडियो भी सामने आ रहे हैं, जिसमें वो घर के काम करते दिख रहे हैं. बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा (Genelia D'souza) का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रितेश देशमुख बर्तन धो रहे हैं और जेनेलिया डिसूजा हाथ में बेलन लिए उनसे काम करवा रही हैं.

रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) ने इस वीडियो को अजय देवगन (Ajay Devgn) के जन्मदिन के मौके पर शेयर किया है. इस वीडियो के बैकग्राउंड में अजय देवगन का सुपरहिट सॉन्ग मौका 'मिलेगा तो हम बता देंगे' चल रहा है. इस वीडियो को शेयर कर रितेश देशमुख ने लिखा: "हैपी बर्थडे अजय देवगन. आइसोलेशन में आपके गाने पर कुछ हंसी-मजाक जेनेलिया डिसूजा के साथ. आपका दिन शानदार हो." रितेश देशमुख ने इस वीडियो को शेयर कर अजय देवगन को बर्थडे विश किया है.

वर्क फ्रंट की बात करें तो रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) को हाल ही में टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म 'बागी 3' में देखा गया था. इस फिल्म ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया था. लेकिन कोरोनावायरस महामारी के कारण इस फिल्म के बिजनेस पर काफी असर पड़ा. इस फिल्म से पहले रितेश देशमुख  फिल्म 'हाउसफुल 4 (Housefull 4)' में नजर आए थे. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. इस फिल्म में रितेश बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ मिलकर कॉमेडी करते दिखे थे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Genelia D'souza, Riteish Deshmukh, Genelia D'Souza Riteish Deshmukh, Riteish Deshmukh Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com