गौहर खान इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. वे अपनी लेटेस्ट पोस्ट के जरिए फैंस का दिल जीत लेती हैं. गौहर खान (Gauahar Khan) अपने फॉलोअर्स को कभी निराश होने का मौका नहीं देती हैं. अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों बटोर रही गौहर खान अब जल्द ही जी 5 पर रिलीज होने वाली फिल्म '14 फेरे' में नजर आएंगी. हाल ही में इस फिल्म का पहला गाना चमक रिलीज हुआ है. इस गाने में गौहर खान के साथ ही विक्रांत मैसी और कृति खरबंदा भी नजर आ रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
चमक गाने पर गौहर का ग्लैमरस अंदाज
हाल ही में गौहर खान (Gauahar Khan) ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे 'चमक' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं गुलाबी शिमरी लंहगे, सिलवर ब्लाउज खुले बाल में गौहर खान काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं. बता दें कि राजीव वी भल्ला, शारवी यादव और पिंकी मैदानसानी की आवाज में यह गाना गाया गया है. इस गाने को राजीव वी भल्ला ने लिखा है. इस गाने को दर्शकों द्वारा काफी प्यार मिल रहा है. वहीं इंस्टाग्राम पर यूजर्स इस गाने पर रील्स बना शेयर कर रहे हैं.
23 जुलाई को रिलीज होगी यह फिल्म
'14 फेरे' फिल्म में विक्रांत मैसी और कृति खरबंदा आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे. इस फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने के बाद दर्शक इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. यह फिल्म ज़ी 5 पर 23 जुलाई को रिलीज होगी. यह फिल्म ज़ी स्टूडियोज द्वारा निर्मित, देवाशुं सिंह द्वारा निर्देशित और मनोज कलवानी द्वारा लिखित है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं