विज्ञापन
This Article is From Aug 15, 2021

गौहर खान और जैद दरबार ने ‘सखियां’ गाने पर किया धमाकेदार डांस, फैन्स ने कहा- जोड़ी हो तो ऐसी

गौहर खान और जैद दरबार का यह वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों ‘सखियां’ गाने पर शानदार डांस करते हुए नजर आ रहे हैं.

गौहर खान और जैद दरबार ने ‘सखियां’ गाने पर किया धमाकेदार डांस, फैन्स ने कहा- जोड़ी हो तो ऐसी
गौहर खान ने जैद दरबार के साथ किया धमाकेदार डांस
नई दिल्ली:

गौहर खान (Gauahar Khan) और जैद दरबार (Zaid Darbar) की जोड़ी सोशल मीडिया में हमेशा सुर्खियां बटोरती रहती है. इन दोनों की जोड़ी को उनके फैंस भी बहुत पसंद करते हैं. गौहर और जैद ने जब से शादी की है, तब से उनकी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. एक बार फिर से गौहर खान (Gauahar Khan Dance) और जैद दरबार का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें साथ में दोनों के डांस मूव्स देखते ही बन रहे हैं. गौहर ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. 

गौहर और जैद का डांस वीडियो हुआ वायरल 

गौहर खान (Gauahar Khan Dance Video) ने जो वीडियो शेयर किया है, इसमें दोनों मनिंदर बुट्टर के गाने सखियां पर डांस करते हुए दिख रहे हैं. दोनों के डांस मूव्स एक-दूसरे के साथ बहुत ही अच्छी तरह से मैच कर रहे हैं और डांस करते हुए दोनों का एनर्जी लेवल भी देखते ही बन रहा है. गौहर खान ने जहां टी-शर्ट और जैकेट पहन रखा है, वहीं जैद दरबार जींस और ऑरेंज टी शर्ट में नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर से यह बात साबित हो गई है कि इन दोनों की प्यारी सी जोड़ी कभी भी अपने शानदार डांस मूव्स से अपने फैंस को सरप्राइज करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती है.

गौहर के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की जमकर प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, "जोड़ी हो तो ऐसी". गौरतलब है कि गौहर खान (Gauahar Khan) और जैद दरबार की शादी बीते साल दिसंबर में हुई थी. कुछ महीने पहले दोनों साथ में हनीमून मनाने मॉस्को भी गए थे, जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की थी. गौहर खान को कुछ समय पहले वेब सीरीज तांडव में भी देखा गया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gauahar Khan, Gauahar Khan Dance, Gauahar Khan Dance Video, Gauahar Khan Viral Video, Zaid Darbar, Gauahar Khan Trending Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com