सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म गदर 2 (Gadar 2) ने बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचा कर रख दिया. फिल्म ने 500 करोड़ क्लब में भी अपनी जगह बनाई और कई सारे रिकार्ड्स भी तोड़े. लेकिन अब बॉक्स ऑफिस पर तारा सिंह यानी सनी देओल की फिल्म हांफती हुई नजर आ रही है. फिल्म ने मंगलवार को यानी 26वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.50 करोड़ रुपए कमाए. वहीं बुधवार को कमाई और भी कम हो गई. कितना रहा सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म का 27वें दिन का कलेक्शन, चलिए आपको बताते हैं.
27वें दिन गदर 2 ने कमाए इतने करोड़
Sacnilk की रिपोर्ट की मानें तो सनी देओल की फिल्म ने फिल्म रिलीज के 27वें दिन बॉक्स ऑफिस पर केवल 2.40 करोड़ का बिजनेस किया. इस आंकड़े को अगर जोड़ लिया जाए तो फिल्म अब तक कुल 508.57 करोड़ का कारोबार कर चुकी है. वीकडेज की वजह से भी गदर 2 की रफ्तार कम हो गई है. एक महीने पहले रिलीज हुई फिल्म की ये अब तक की सबसे कम कमाई है.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
शाहरुख की जवान है वजह
कम कमाई की वजह शाहरुख खान की आज रिलीज हो रही फिल्म जवान को भी माना जा रहा है. जवान फिल्म की रिलीज का असर गदर 2 पर पड़ने लगा है. शाहरुख खान की जवान रिलीज होते ही गदर 2 के लिए बॉक्स ऑफिस पर बने रहना बड़ी चुनौती होगी. जवान के रिलीज होने पर गदर 2 के अधिकतर शोज सिनेमाघरों से हटा दिए जाएंगे. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में गदर 2 का क्या हाल होता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं