विज्ञापन

वो वेब सीरीज जिसके आए सिर्फ 9 एपिसोड, मिले 500 मिलियन से ज्यादा व्यूज, लीड एक्टर ने अकेले निभाए 9 किरदार

OTT के दौर से पहले एक ऐसी वेब सीरीज आई थी, जिसने बिना किसी बड़े प्लेटफॉर्म के करोड़ों दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया था. एक लॉटरी टिकट से शुरू हुई इस कहानी ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया कि अब उसके दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार हो रहा है.

वो वेब सीरीज जिसके आए सिर्फ 9 एपिसोड, मिले 500 मिलियन से ज्यादा व्यूज, लीड एक्टर ने अकेले निभाए 9 किरदार
भुवन बाम की ये सीरीज 500 मिलियन पार

आज के दौर में ओटीटी पर वेब सीरीज की भरमार है, लेकिन कुछ साल पहले एक ऐसा शो आया था, जिसने बिना किसी बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म के ही तहलका मचा दिया. बात हो रही है भुवन बाम की पॉपुलर सीरीज ‘ढिंढोरा' की. साल 2021 में यूट्यूब पर आई इस कॉमेडी-ड्रामा सीरीज ने भुवन के बनाए किरदारों को एक बड़ी कहानी का हिस्सा बना दिया. शो को 500 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले और भुवन ने इसमें कई अलग-अलग किरदार निभाकर दर्शकों को हैरान कर दिया. यूट्यूब रिलीज में पहला सीजन 9 एपिसोड का था और सभी एपिसोड को भरपूर प्यार मिला था.

एक लॉटरी टिकट ने बदल दी पूरी कहानी

‘ढिंढोरा' की कहानी एक आम मिडिल क्लास परिवार से शुरू होती है. भुवन बाम के किरदार बबलू को अचानक लॉटरी लगती है और इसके बाद उसकी जिंदगी में एक के बाद एक अजीब घटनाएं होने लगती हैं. कहानी में कॉमेडी के साथ ड्रामा, सस्पेंस और इमोशन भी देखने को मिलता है. शो की खास बात यह थी कि यह भुवन के BB Ki Vines वाले लोकप्रिय किरदारों को एक ही काल्पनिक दुनिया में लेकर आया. सीरीज को हिमांक गौर ने डायरेक्ट किया था, जबकि कहानी भुवन बाम की थी और स्क्रीनप्ले में भुवन के साथ हुसैन दलाल और अब्बास दलाल जुड़े थे. 

भुवन ने निभाए इतने किरदार

‘ढिंढोरा' को खास बनाने में सबसे बड़ा योगदान भुवन बाम की मल्टी-रोल परफॉर्मेंस का रहा. उन्होंने शो में भुवन के अलावा बबलू, जानकी, बंचोदास ‘बंचो', समीर फुद्दी, टीटू मामा, बबली गुप्ता, मजून प्रसाद होला, डिटेक्टिव मंगलू और दूसरे किरदार निभाए. यही वजह थी कि उन्हें इस शो का ‘वन मैन आर्मी' भी कहा गया. 2022 में शो ने 500 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार किया था और BBKV Productions के मुताबिक यह भारत के शुरुआती सफल स्वतंत्र डिजिटल क्रिएटर शोज में शामिल रहा. 

यूट्यूबर से एक्टर और अब बिजनेस तक

भुवन बाम ने अपने करियर की शुरुआत YouTube चैनल BB Ki Vines से की थी. अलग-अलग किरदारों पर आधारित उनके कॉमेडी वीडियो ने उन्हें देश के सबसे लोकप्रिय डिजिटल क्रिएटर्स में शामिल कर दिया. इसके बाद उन्होंने एक्टिंग में कदम रखा और 2023 में ‘ताजा खबर' से ओटीटी पर बतौर लीड एक्टर पहचान बनाई. वह ‘रफ्ता रफ्ता' और ‘टेकाशी कैसल' से भी जुड़े. 2026 में भुवन के करियर में एक और बड़ा पड़ाव आया. उन्होंने ‘ढिंढोरा 2' की शूटिंग शुरू कर दी है, जो इस बार Netflix पर आएगा. जून 2026 में शूटिंग शुरू होने की खबर सामने आई थी. 

यह भी पढ़ें: मोहम्मद रफी का 76 साल पुराना वो गाना, जो बना एक विज्ञापन की पहचान, रेडियो पर बजते ही थम जाते थे सारे काम, लोग घंटों करते थे इंतजार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhuvan Bam, Dhindhora, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com