विज्ञापन
This Article is From Sep 09, 2020

कंगना के समर्थन में आई करणी सेना तो फिल्म निर्माता बोले- जिन्होंने दीपिका की नाक काटने की धमकी दी थी अब वह...

करणी सेना (Karni Sena) द्वारा कंगना रनौत का समर्थन करने की बात पर संजय गुप्ता (Sanjay Gupta) ने ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि जिसने दीपिका पादुकोण की नाक काटने की धमकी दी थी अब वह महिलाओं के सम्मान के लिए सड़क पर आने की बात कर रहे हैं.

कंगना के समर्थन में आई करणी सेना तो फिल्म निर्माता बोले- जिन्होंने दीपिका की नाक काटने की धमकी दी थी अब वह...
संजय गुप्ता (Sanjay Gupta) ने करणी सेना (Karni Sena) को लेकर कसा तंज
  • कंगना रनौत के समर्थन में आई करणी सेना
  • करणी सेना को लेकर संजय गुप्ता ने कसा तंज
  • फिल्म निर्माता ने कहा कि जिन्होंने दीपिका की नाक काटने की धमकी दी थी
नई दिल्ली:

'पद्मावत' फिल्म को लेकर चर्चा में आई करणी सेना (Karni Sena) ने भी कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का समर्थन किया है, साथ ही मंगलवार को गोरखपुर स्थित शास्त्री चौक पर शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) के खिलाफ प्रदर्शन भी किया है. करणी सेना के जिला अध्यक्ष ने कहा कि संजय राउत ने कंगना के लिए जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया है, उससे महिलाओं का अपमान हुआ है. इस बात को लेकर बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता संजय गुप्ता (Sanjay Gupta) ने ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि जिसने दीपिका पादुकोण की नाक काटने की धमकी दी थी अब वह महिलाओं के सम्मान के लिए सड़क पर आने की बात कर रहे हैं. 

संजय गुप्ता (Sanjay Gupta) ने अपने ट्वीट में करणी सेना (Karni Sena) पर बात करते हुए लिखा, "जिन्होंने दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की नाक काटने की धमकी दी थी, वह अब कह रहे हैं कि वह महिलाओं के सम्मान के लिए लड़ने के लिए सड़क पर आ जाएंगे. यह बद से बदतर होता जा रहा है. बढ़ती महामारी के बीच यह आखिरी चीज थी, जिसकी हमें जरूरत थी. लोग बिना किसी कुसूर के रोजाना मर रहे हैं और अब यह?" संजय गुप्ता का यह ट्वीट खूब सुर्खियां बटोर रहा है, साथ ही लोग इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. 

बता दें कि करणी सेना (Karni Sena) के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा, "संजय राउत ने कंगना के लिए जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया, उससे सभी महिलाओं का अपमान हुआ है. जब-जब महिलाओं का अपमान हुआ है, राजपूत उनके समर्थन में खड़े हुए हैं." उन्होंने कहा कि राउत ने कंगना के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है जो बेहद शर्मनाक है. हम महाराष्ट्र सरकार और शिवसेना से राउत के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हैं, अगर ऐसा नहीं किया गया तो करणी सेना सड़कों पर उतरेगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanjay Gupta, Filmmaker Sanjay Gupta, Sanjay Gupta On Karni Sena, Sanjay Gupta Says Those Who Threatened Deepika Padukone
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com