Fighter Box Office Collection Day 1: ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर से बड़े पर्दे पर दस्तक दे दी है. समीक्षक से लेकर दर्शक तक फिल्म की काफी तारीफ कर रहे हैं. फाइटर में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के एक्शन को खूब पसंद किया जा रहा है. फाइटर को एडवांस बुकिंग में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. अब ऐसे में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर की इस फिल्म के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है. जिसमें फाइटर को अच्छी शुरुआत मिली है. हालांकि 2023 की कई बड़ी फिल्मों के मुकाबले फाइटर की ओपनिंग छोटी रही है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
sacnilk के अनुसार ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर की फिल्म फाइटर ने अपने पहले दिन 25 करोड़ रुपये की ओपनिंग की है. यह फिलहाल अनुमानित आंकड़े हैं, जिसमें आगे चलकर बदलाव हो सकते हैं. ऐसे में देखा जाए तो फाइटर की ओपनिंग ऋतिक रोशन की पिछली एक्शन फिल्म वॉर और बैंग बैंग से छोटी रही है. वॉर ने अपने पहले दिन 53 करोड़ की ओपनिंग की थी. वहीं बैंग बैंग ने अपने पहले दिन 27 करोड़ रुपये कमाए थे. फाइटर से पहले सिद्धार्थ आनंद ने पठान का निर्देशन किया था, जिसे पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग की थी.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और बेंगलुरु में फिल्म फाइटर के टिकटों के दाम काफी ऊंचे हैं. दिल्ली में पीवीआर सेलेक्ट सिटी वॉक (गोल्ड) में इस वक्त फाइटर की एक टिकट 2200 रुपये में टिकट बेच रहा है, जबकि पीवीआर डायरेक्टर्स कट एंबियंस मॉल में शाम के शो की कीमतें 2400 रुपये तक पहुंच गई हैं. गुरुग्राम में पीवीआर डायरेक्टर्स कट एंबिएंस मॉल में टिकटों की कीमत 2300 रुपये से 2400 रुपये के बीच है. वहीं बात करें कोलकाता की तो वहीं आईनेक्स क्वेस्ट मॉल का सबसे महंगा टिकट 1780 रुपये का है, जबकि आईनेक्स साउथ सिटी अपना टिकट 1770 रुपये में बेच रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं