विज्ञापन

कुछ उर्दू के अल्फाज, कुछ इश्क के जज्बात... सरहदें रोक न सकीं मोहब्बत की आवाज, भारत-पाकिस्तान में गूंज रहा सतिंदर सरताज का रोमांटिक गाना

सतिंदर सरताज पंजाबी संगीत की दुनिया का बड़ा नाम है. उनकी आवाज से दीवाने ने सिर्फ भारत में ही नहीं पूरे दुनिया में है. सतिंदर सरताज अपने सूफियां अंदाज के लिए जाने जाते हैं.

कुछ उर्दू के अल्फाज, कुछ इश्क के जज्बात... सरहदें रोक न सकीं मोहब्बत की आवाज, भारत-पाकिस्तान में गूंज रहा सतिंदर सरताज का रोमांटिक गाना
कुछ उर्दू के अल्फाज, कुछ इश्क के जज्बात... सरहदें रोक न सकीं मोहब्बत की आवाज
NDTV

सतिंदर सरताज पंजाबी संगीत की दुनिया का बड़ा नाम है. उनकी आवाज से दीवाने ने सिर्फ भारत में ही नहीं पूरे दुनिया में है. सतिंदर सरताज अपने सूफियां अंदाज के लिए जाने जाते हैं. इन दिनों वह अपने नए गाने ‘गुजारिश' को लेकर सुर्खियों में हैं. सतिंदर सरताज का नया गाना ‘गुजारिश' इस समय इंटरनेट पर खूब चर्चा में है. गाने की रिलीज के कुछ हफ्तों में ही लोग इसे बार-बार सुन रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसकी तारीफ कर रहे हैं.

गाने के ज्यादातर बोल उर्दू में

सतिंदर सरताज सूफी अंदाज में गाने के लिए जाने जाते हैं. उनका यह नया गाना भी उसी शैली में है. गाना पंजाबी लहजे में है, लेकिन ज्यादातर बोल उर्दू में लिखे गए हैं. यही वजह है कि भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी लोग इसे बहुत पसंद कर रहे हैं.

‘गुजारिश' एक रोमांटिक गाना है. इसे टी-सीरीज के बैनर तले रिलीज किया गया है. खास बात यह है कि गाने के बोल सतिंदर सरताज ने खुद लिखे हैं. संगीत भी उन्होंने ही दिया है और गाना भी खुद गाया है. उनकी आवाज और शब्दों का मेल गाने को खास बना रहा है. 

2.9 करोड़ से ज्यादा व्यूज

यूट्यूब पर यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है. रिलीज के चार हफ्तों में ही इसे 2.9 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. दुनियाभर के टॉप म्यूजिक वीडियो चार्ट में यह इस समय 57वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है.

फैंस गाने की तारीफ में कमेंट कर रहे हैं. सतिंदर सरताज लंबे समय से पंजाबी और सूफी संगीत में अपना मुकाम बना चुके हैं. उनके गाने अक्सर रूह को छू जाते हैं. ‘गुजारिश' भी उसी सिलसिले की कड़ी लगता है. भारत और पाकिस्तान दोनों जगहों पर गाने की डिमांड बढ़ रही है. सोशल मीडिया पर लोग गाने के क्लिप शेयर कर रहे हैं और अपनी राय बता रहे हैं.

यह भी पढ़ें | पंजाब यूनिवर्सिटी का वो पल जब रोती हुई लड़की को देख सतिंदर सरताज ने लिखा ये सुपरहिट गीत, जीता हजारों का दिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Satinder Sartaaj, Satinder Sartaaj Songs, Satinder Sartaaj Latest News, Satinder Sartaaj Song Story, Guzarish
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com