जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर देश भर में आक्रोश व्याप्त है. इस बीच पाकिस्तान और पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान का भी सोशल मीडिया पर भारी विरोध देखने को मिल रहा है. खबर है कि एक्टर फवाद खान की फिल्म ‘अबीर गुलाल' भारत में रिलीज नहीं होगी. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सूत्रों ने ये जानकारी दी है. सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान स्टारर फिल्म ‘अबीर गुलाल' को भारत में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा.
पहलगाम आतंकी हमले को लेकर आक्रोशित लोग सोशल मीडिया पर काफी मुखर होकर पाकिस्तानी एक्टर को बायकॉट करने की बात कर रहे हैं. दरअसल, पाकिस्तान सरकार ने इस हमले में हुई जानमाल की हानि पर चिंता व्यक्त की, लेकिन इसे 'आतंकवादी कृत्य' बताने या इसकी निंदा करने से परहेज किया. पड़ोसी मुल्क की इस प्रतिक्रिया के बाद लोगों का गुस्सा पाकिस्तानी कलाकारों पर फूट पड़ा. इसी कड़ी में लोग 'अबीर गुलाल' को बैन करने की मांग कर रहे हैं.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
एक यूजर ने एक्स पर लिखा- ''क्या हम अभी भी भारत में पाकिस्तानी कलाकार की फिल्म 'अबीर गुलाल' को रिलीज होने देंगे?'' वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा- ''अबीर गुलाल को भारत में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा.'' एक अन्य यूजर ने लिखा- "पाकिस्तानी कलाकारों की फिल्मों को बायकॉट करिए. एक तरफ ये हमारे लोगों को मार रहे हैं और दूसरी तरफ बॉलीवुड इनके साथ फिल्में बना रहा है.'' आतंकी हमले से आक्रोशित एक यूजर ने लिखा, " ऑल आइज ऑन कश्मीर."
फिल्म 9 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. लेकिन आतंकी हमले से गुस्साए लोग उनकी फिल्म का बहिष्कार करने की अपील कर रहे हैं.'अबीर गुलाल' एक रोमांटिक क्रॉस बॉर्डर फिल्म है. इसमें फवाद खान के साथ मुख्य भूमिका में अभिनेत्री वाणी कपूर हैं. आरती एस बागड़ी के निर्देशन में बनी 'अबीर गुलाल' में अभिनेत्री सोनी राजदान, फरीदा जलाल, लीजा हेडन और राहुल वोहरा भी अहम भूमिकाओं में हैं.
यह पहली बार नहीं है, जब फवाद खान को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है. इससे पहले वह 'ऐ दिल है मुश्किल' के रिलीज के समय भी ऐसे ही मुश्किलों का सामना कर चुके हैं. साल 2016 में 'ऐ दिल है मुश्किल' रिलीज हुई थी. फिल्म में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ-साथ फवाद भी लीड रोल में थे. मूवी की रिलीज के तकरीबन एक महीने पहले उरी हमला हुआ, जिसके बाद भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगा दिया गया था. हालांकि, बाद में इसे हटा दिया गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं