बॉक्स ऑफिस पर 10 जनवरी को राम चरण की गेम चेंजर का शोर खूब सुनने को मिला. वहीं फिल्म ने 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर पहले ही दिन ताबड़तोड़ ओपनिंग भी हासिल की है. लेकिन इन सबके बीच सोनू सूद की फतेह, जिसकी टिकट ओपनिंग डे पर केवल 99 रुपए रखी गई थी. उसने अच्छी खासी ओपनिंग अपने नाम कर ली है, जो कि कई बिग बजट की फिल्में भी नहीं कर पाई थीं. सोनू सूद द्वारा निर्देशित और अभिनीत फतेह में जैकलीन फर्नांडीज, नसीरुद्दीन शाह, विजय राज, शिव ज्योति राजपूत, दिव्येंदु भट्टाचार्य, प्रकाश बेलावाड़ी, बिन्नू ढिल्लों, सूरज जुमानी, शीबा और आकाशदीप साबिर अहम किरदार में नजर आ रहे हैं.
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सेकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, 99 रुपए की टिकट होने के बावजूद फिल्म ने 2.45 करोड़ की कमाई पहले दिन हासिल कर ली है. जबकि फिल्म का बजट केवल 25 करोड़ का बताया जा रहा है. वहीं गेम चेंजर की बात करें तो भारत में राम चरण की लेटेस्ट फिल्म ने 51.25 करोड़ की ओपनिंग की है, जिसमें तेलुगू में 42 करोड़, तमिल में 2.1 करोड़, हिंदी में 7 करोड़, कन्नड़ में 1 लाख, मलयालम में 5 लाख की कमाई फिल्म ने हासिल की है. हालांकि फिल्म 350 करोड़ के बजट से अभी काफी दूर है.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
फतेह की बात करें तो फतेह (सोनू सूद) एक रिटायर्ड स्पेशल ऑपरेशन अधिकारी है, जो पंजाब के गांव में शांति के साथ जिंदगी जी रहा है. फतेह को एक बार फिर से पुरानी दुनिया में वापसी करनी पड़ती है, जब एक लड़की क्रूर साइबर क्राइम सिंडिकेट का शिकार हो जाती है. फतेह एक हैकर खुशी (जैकलीन फर्नांडीज) के साथ मिलकर अंडरवर्ल्ड का सामना करता है. इस दौरान उसका अतीत भी सामने आता है. हाई-स्टेक एक्शन से भरपूर ‘फतेह' एक मास्टरक्लास है, जिसके सीन्स दिल थामकर देखने वाले हैं. गोलीबारी, हाथापाई, मारधाड़ के साथ फतेह सिर्फ धमाकेदार प्रदर्शन के बारे में नहीं है बल्कि यह ईमानदारी, न्याय की कहानी को भावनाओं और रोमांच के साथ पेश करती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं