विज्ञापन
This Article is From Jul 13, 2018

'जवां है मोहब्बत...' पर ऐसे थिरकीं ऐश्वर्या राय, एक करोड़ बार देखा गया Video

Fanney Khan के पहले गाने Mohabbat में ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी अदाएं दिखा रही हैं. गाने को अब तक 88 लाख से ज्यादा यू-ट्यूब व्यूज मिल चुके हैं...

'जवां है मोहब्बत...' पर ऐसे थिरकीं ऐश्वर्या राय, एक करोड़ बार देखा गया Video
Fanney Khan का आया पहला गाना 'मोहब्बत', ऐश्वर्या ने यूं बिखेरी चमक
  • 'फन्ने खां' का पहला गाना हुआ रिलीज
  • डांस करती दिखीं ऐश्वर्या राय बच्चन
  • 'बेबी सिंह' का होगा किरदार
नई दिल्ली: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (44) एक बार फिर अपनी एक्टिंग और अदाओं से लोगों का दिल जीतने के लिए आ गई हैं. फिल्म 'फन्ने खां (Fanney Khan)' में वह 'बेबी सिंह' के किरदार में दिखाई देंगी. इस फिल्म का ट्रेलर आने के बाद अब पहला गाना भी रिलीज किया जा चुका है. टी-सीरीज ने अपने यूट्यूब चैनल पर 'जवां है मोहब्बत... समझ ले इशारा...' गाने को रिलीज कर दिया है. इस गाने में ऐश्वर्या राय बच्चन स्टेज पर परफॉर्म करती हुईं नजर आ रही हैं. डांस फ्लोर पर कई बार धमाल मचा चुकी ऐश्वर्या का ये गाना यूट्यूब पर काफी हिट हो चुका है. तकरीबन 20 घंटे पहले रिलीज हुए Mohabbat गाने को अब तक एक करोड़ से ज्यादा यू-ट्यूब व्यूज मिल चुके हैं.

'फन्ने खां' अनिल कपूर का 61 की उम्र में दिखा 16 वाला अंदाज, 'माय नेम इज लखन' पर किया झकास डांस

देखें गाना-


बता दें कि अतुल मांजरेकर द्वारा निर्देशित, 'फन्ने खां' में अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय की जोड़ी 'ताल' के बाद एक बार फिर स्क्रीन पर नजर आएगी. म्यूजिकल कॉमेडी 'फन्ने  खां' एक पिता की कहानी है जो अपनी महत्वाकांक्षी सिंगर बेटी का सपना पूरा करना चाहता है. ऐश्वर्या राय बच्चन इस फिल्म में सिंगिंग सेंसेशन की भूमिका में नजर आएंगी.

राजकुमार के साथ इश्क फरमा रहीं ऐश्वर्या, बेटी का सपना पूरा करेंगे अनिल कपूर

देखें ट्रेलर-


वहीं, अभिनेता राजकुमार राव फिल्म में ऐश्वर्या के प्रेमी का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे. गुलशन कुमार द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म टी-सीरीज और आरओएमपी फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तहत बनी है. अतुल मांजरेकर द्वारा निर्देशित 'फन्ने  खां' 3 अगस्त को रिलीज होगी.

VIDEO: बच्चों के बीच 'स्माइल' बांटने पहुंचीं ऐश्वर्या राय बच्चन


...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fanney Khan Song Mohabbat, Aishwarya Rai Bachchan, Fanney Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com