- भूषण कुमार-कृष्ण कुमार के खिलाफ केस वापस
- यौन शोषण के लगाए थे झूठे आरोप
- कृष्ण कुमार ने दर्ज कराई शिकायत
फिल्म निर्माता भूषण कुमार (Bhushan Kumar) और कृष्ण कुमार (Krishan Kumar) के खिलाफ यौन शोषण के आरोप एकदम झूठे निकले हैं. एक महिला ने फिल्म निर्माताओं कृष्ण कुमार और भूषण कुमार के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराने के कुछ घंटे बाद ही इसे वापस ले लिया. महिला ने कहा है कि उसने 'निराशा और अवसाद के कारण उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाए.' कृष्ण कुमार ने अम्बोली पुलिस थाने में इस महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. ये महिला कृष्णा कुमार को धमकाकर उनसे पैसे की मांग कर रही थी. कृष्ण कुमार को कई कॉल आए लेकिन उन्होंने पहले तो उन्हें नजरअंदाज किया लेकिन बाद में उन्होंने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी.
Saadat Hasan Manto: उर्दू में दो बार फेल हुए थे मंटो, शराब की बोतल के लिए लिख देते थे कहानी
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

भूतों के बारे में क्या कह गए रस्किन बॉन्ड, उनकी कहानी पर बनाई जा रही वेब सीरीज
कृष्ण कुमार (Krishan Kumar) ने बताया कि इस महिला ने उन्हें धमकाया कि अगर उसे पैसे नहीं मिले तो वह उनके और उनके भतीजे भूषण कुमार (Bhushan Kumar) के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज करवा देगी. 16 जनवरी की दोपहर उस महिला ने कुछ ऐसा ही किया. कृष्णा कुमार ने बताया कि उसी शाम ओशीवारा पुलिस थाने ने उन्हें सूचित किया कि दोनों के खिलाफ उस महिला ने केस वापस ले लिया है.
URI Box Office Collection Day 7: विक्की कौशल की 'उरी' का धमाल, पहले हफ्ते कमा डाले इतने करोड़
इस महिला ने अपने बयान में माना है कि भूषण कुमार (Bhushan Kumar) और कृष्ण कुमार (Krishan Kumar) के खिलाफ आरोप झूठे हैं और इन्हें सिर्फ पैसा ऐंठने के उद्देश्य से लगाया गया था. महिला ने कृष्ण कुमार से भी केस वापस लेने के लिए कहा है. इस तरह कृष्ण कुमार के खिलाफ लगे यौन शोषण के आरोप झूठे निकले हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं