बारिश का मौसम आते ही चाय, पकौड़े और पुराने हिंदी गानों की याद अपने आप ताजा हो जाती है. रिमझिम फुहारों के बीच अगर लता मंगेशकर, किशोर कुमार और आरडी बर्मन के सदाबहार गाने बज रहे हों, तो मौसम का मजा कई गुना बढ़ जाता है. इन गानों में प्यार है, सुकून है और वो एहसास है जो हर पीढ़ी को पसंद आता है. अगर आप इस मानसून अपनी प्लेलिस्ट को एवरग्रीन गानों से सजाना चाहते हैं, तो इन क्लासिक रेन सॉन्ग्स को जरूर शामिल करें. बस शर्त यही है कि जब हल्की फुहार की आवा खिड़की से होती हुई आपके कानों तक पहुंचे. तब धीमी आवाज में इन गानों को प्लें करें. और, आंखें बंद करके कुर्सी पर बैठ जाएं. ऐसा महसूस होगा जैसे एक एक बूंद इन गीतों की आवाज में ढलकर आप तक पहुंच रही है.
भीगी भीगी रातों में - अजनबी (1974)
राजेश खन्ना और जीनत अमान पर फिल्माया गया ये गाना मानसून की प्लेलिस्ट का सबसे पॉपुलर नाम है. लता मंगेशकर और किशोर कुमार की आवाज, साथ में आरडी बर्मन का शानदार म्यूजिक इसे हमेशा के लिए यादगार बना देता है.
रिमझिम गिरे सावन - मंजिल (1979)
अमिताभ बच्चन और मौसमी चटर्जी पर फिल्माया गया ये गाना मुंबई की बारिश को बेहद खूबसूरती से दिखाता है. लता मंगेशकर और किशोर कुमार, दोनों के वर्जन आज भी खूब सुने जाते हैं. ये वो गाना है जिसे सुनते सुनते आप खुद महसूस करेंगे जैसे राहत की बारिश आपको अंदर तक भिगो रही है.
एक लड़की भीगी भागी सी - चलती का नाम गाड़ी (1958)
किशोर कुमार और मधुबाला की शानदार केमिस्ट्री वाला ये गाना बारिश के हल्के-फुल्के रोमांस को खूबसूरती से पेश करता है. इस गाने में किशोर दा की आवाज की शरारत है, बारिश की मस्ती है और म्यूजिक है आर डी बर्मन के पिता एसडी बर्मन का.
अब के सावन ऐसे बरसे - किनारा (1977)
गुलजार की खूबसूरत सोच और आरडी बर्मन के म्यूजिक से सजा ये गाना बारिश के मौसम के इमोशन्स को बेहद अलग अंदाज में पेश करता है. लता मंगेशकर की आवाज इसे और खास बना देती है.
सावन के झूले पड़े - जुर्माना (1979)
सावन की फुहार हो और मन के किसी की यादों की टीस हो तो ये गाना बिलकुल आपके लिए है. जिसे लता मंगेशकर की खूबसूरत आवाज ने इमोशन्स से भर दिया है. क्लासिकल टोन में ये गीत दिलों की गहराई तक हिट करता है.
यह भी पढ़ें: धुरंधर और एनिमल की राह पर चल निकली 'मिर्जापुर द मूवी', डायरेक्टर इस वजह से चाहते हैं 'A' सर्टिफिकेट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं