विज्ञापन

शर्मिला टैगोर के वंदे मातरम कमेंट पर कंगना रनौत ने दिया रिएक्शन, कहा- कृपया हिंदू-मुसलमान वाली सोच से बाहर आएं

शर्मिला टैगौर ने हाल ही में वंदे मातरम पर रिएक्शन देते हुए कहा था कि इसके कुछ हिस्से एक ईश्वर को मानने वाले लोगों की मान्यताओं से मेल नहीं खा सकते हैं. 

शर्मिला टैगोर के वंदे मातरम कमेंट पर कंगना रनौत ने दिया रिएक्शन, कहा- कृपया हिंदू-मुसलमान वाली सोच से बाहर आएं
कंगना रनौत का शर्मिला टैगोर के वंदे मातरम कमेंट पर रिएक्शन
Social Media
नई दिल्ली:

कंगना रनौत ने हाल ही में दिग्गज अदाकारा शर्मिला टैगौर के वंदे मातरम कमेंट पर रिएक्शन दिया. दरअसल, शर्मिला टैगोर ने वंदे मातरम पर कहा कि इसके कुछ हिस्से एक ईश्वर को मानने वाले लोगों की मान्यताओं से मेल नहीं खा सकते हैं. एक्ट्रेस के इंटरव्यू का वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर करते हुए कंगना रनौत ने लिखा, 'मैं इस बात की तारीफ करती हूं कि शर्मिला जी ने 'वंदे मातरम' को लेकर अपनी आपत्ति जाहिर की है. लेकिन एक कलाकार के तौर पर मुझे हैरानी है कि कला या कविता को लेकर उनकी सोच इतनी सीमित और बनावटी कैसे हो सकती है. किसी भी कविता या गाने में शब्द रूपक होते हैं. कवि या कलाकार मनचाहा असर पैदा करने के लिए हर तरह की कल्पना और अद्भुत समानताएं इस्तेमाल करते हैं.' 

आगे उन्होंने लिखा, 'वंदे मातरम' आजादी की लड़ाई की भावना है. बंकिम चंद्र जी देश को अपने भीतर की शक्ति को जगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. आप कला की इतनी महान रचना को महज एक धार्मिक रीति-रिवाज कैसे कह सकती हैं? स्वामी विवेकानंद ने मशहूर बात कही थी कि उन्हें ऐसे युवा चाहिए, जिनके शरीर लोहे और हड्डियों का ढांचा स्टील जैसा हो और जिनकी नसों में बिजली जैसी ताकत दौड़ती हो.'

Latest and Breaking News on NDTV

आगे उन्होंने कहा, 'वे किसी मौसम की भविष्यवाणी नहीं कर रहे थे. बल्कि वे बस 'शक्ति' के जागने की मांग कर रहे थे. कृपया हिंदू-मुसलमान वाली सोच से बाहर आएं. भले ही हम एक ही ईश्वर को मानते हों, डॉक्टर भी उस ताकत को 'शक्ति' ही कहते हैं. आइए एक-दूसरे को अपना समझकर गले लगाएं. मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं और मुझे वो जोर से गले लगाना बहुत पसंद है, जो आप हमेशा मुझे लगाती हैं.'

ये भी पढ़ें: तुलसीदास की रामचरितमानस से निकले 8 साल पुराने गाने के बोल, माधुरी और आलिया भट्ट का दिखा डांस फेस ऑफ, आज भी नंबर वन सॉन्ग

शर्मिला टैगोर  ने कही थी ये बात 

आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में शर्मिला टैगोर ने कहा, 'मेरा मानना ​​है कि कई धार्मिक लोग एक ही ईश्वर में विश्वास करते हैं, न कि कई देवताओं में. 'वंदे मातरम' में एक पद है, जिसमें कई देवताओं का जिक्र किया गया है. जो लोग एक ही धर्म को मानते हैं उनके लिए 'वन्दे काली, वन्दे दुर्गा' कहना मुश्किल है. इसलिए, अगर हम भारत के सभी धर्मों के लोगों को साथ लेकर चलें तो शुरुआती दो पद बहुत अच्छे हैं.'

ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन का वो गाना, अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की आवाज ने बनाया इतना खास, फैंस ने कहा- गाना दिल में रहेगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kangana Ranaut, Bollywood, Sharmila Tagore, Vande Mataram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com