Entertainment Top 5: आज की बड़ी खबरों में द केरल स्टोरी 2 है. यह फिल्म अपनी तय डेट 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. तलपति विजय की पत्नी ने कोर्ट में तलाक की अर्जी डाली है. उन्होंने शादी के 25 साल बाद तलाक लेने का फैसला किया है. सलमान खान की 23 साल पुरानी फिल्म तेरे नाम 27 फरवरी को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हो चुकी है. साउथ सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल हो चुकी फिल्म ‘स्पिरिट' से विवेक ओबेरॉय का लुक रिलीज हो चुका है. इसके अलावा शादी के बाद पति विजय देवरकोंडा के साथ पहली बार रश्मिका मंदाना नजर आई हैं.
तय तारीख को रिलीज हुई द केरल स्टोरी 2| The Kerala Story 2 release
केरल हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने फिल्म 'द केरला स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड' पर लगी रोक हटा दी है. अब यह फिल्म आज यानी 27 फरवरी 2026 से थिएटर्स में रिलीज हो सकेगी. यह फैसला निर्माताओं के लिए बड़ी राहत लेकर आया है. कल यानी गुरुवार को एक सिंगल जज बेंच ने फिल्म की रिलीज पर 15 दिनों का अंतरिम स्टे लगा दिया था. जस्टिस बेचू कुरियन थॉमस की बेंच ने सीबीएफसी (सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन) की तरफ से दी गई सर्टिफिकेट पर सवाल उठाए थे. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
एक्टर से नेता बने विजय मुश्किल में, बीवी ने डाली तलाक की अर्जी|Thalapathy Vijay wife file divorce
तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के प्रमुख विजय की पत्नी संगीता सोर्नलिंगम ने उनसे तलाक की मांग करते हुए अदालत में अर्जी दाखिल की है. यह मामला 27 फरवरी 2026 को सामने आया है. इंडिया टुडे की खबर के अनुसार संगीता ने स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 के तहत यह याचिका दायर की है. उन्होंने आरोप लगाया है कि विजय ने व्यभिचार (अधिनियम की धारा 27(1)(a)) और क्रूरता (धारा 27(1)(d)) के आधार पर शादी को तोड़ा है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
फिर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म तेरे नाम| Tere Naam Re-Release
सलमान खान की 2003 में रिलीज हुई फिल्म ‘तेरे नाम' की गिनती आज भी बॉलीवुड की सबसे इमोशनल और यादगार प्रेम कहानियों में होती है. सतीश कौशिक निर्देशित यह फिल्म तमिल फिल्म ‘सेथु' की रीमेक है, जिसमें सलमान खान ने राधे का किरदार निभाया था. एक राउडी कॉलेज स्टूडेंट जो प्रेम में सारी हदें पार कर जाता है. भूमिका चावला ने नीरजा का रोल प्ले किया. तेरे नाम 15 अगस्त 2003 को रिलीज हुई थी और इसका म्यूजिक हिमेश रेशमिया का था. जो आज भी फैन्स के जेहन में तरोताजा है. आइए जानते हैं तेरे नाम से जुड़ी हर वो जानकारी जो बताएगी फिल्म का इतिहास. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
'स्पिरिट' से सामने आया विवेक ओबेरॉय का लुक| Vivek Oberoi look from Spirit
साउथ सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल हो चुकी फिल्म ‘स्पिरिट' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस के बीच एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ा दी है. इस मेगा प्रोजेक्ट में अब बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय की एंट्री हो चुकी है और उनका फर्स्ट लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है. फिल्म के नए पोस्टर में विवेक ओबेरॉय बेहद दमदार और इंटेंस अंदाज में नजर आ रहे हैं. उनका लुक इस बात का साफ संकेत देता है कि वह फिल्म में एक मजबूत और खतरनाक किरदार निभाने वाले हैं. अपने अलग-अलग किरदारों के लिए पहचाने जाने वाले विवेक इस बार एक ऐसे रोल में दिखेंगे, जो कहानी को नई दिशा देने वाला है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
शादी के बाद पति संग पहली बार दिखीं रश्मिका मंदाना|Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda wedding
साउथ सिनेमा के खूबसूरत कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अब सदा-सदा के लिए एक हो गये हैं. कपल ने बीती 26 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर की वादियों में शाही, लेकिन पारंपरिक रूप से शादी रचाई. अब शादी के बाद विजय-रश्मिका की पहली झलक सामने आई गई है. विजय-रश्मिका उदयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैं. न्यूली वेड कपल काफी खुश नजर आया और इसने अपने फैंस का अभिवादन भी किया और फैंस ने इन पर खूब प्यार लुटाया है. यहां, फुल सिक्योरिटी के बीच कपल को स्पॉट किया गया है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं