विज्ञापन

बॉबी, सनी, अक्षय खन्ना के बाद विवेक ओबेरॉय का कमबैक? प्रभास की 'स्पिरिट' में बने विलेन, फर्स्ट लुक ने मचाया तूफान

साउथ सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल हो चुकी फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस के बीच एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ा दी है. इस मेगा प्रोजेक्ट में अब बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय की एंट्री हो चुकी है.

बॉबी, सनी, अक्षय खन्ना के बाद विवेक ओबेरॉय का कमबैक? प्रभास की 'स्पिरिट' में बने विलेन, फर्स्ट लुक ने मचाया तूफान
प्रभास की स्पिरिट में नजर आएंगे विवेक ओबेरॉय

साउथ सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल हो चुकी फिल्म ‘स्पिरिट' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस के बीच एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ा दी है. इस मेगा प्रोजेक्ट में अब बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय की एंट्री हो चुकी है और उनका फर्स्ट लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है. फिल्म के नए पोस्टर में विवेक ओबेरॉय बेहद दमदार और इंटेंस अंदाज में नजर आ रहे हैं. उनका लुक इस बात का साफ संकेत देता है कि वह फिल्म में एक मजबूत और खतरनाक किरदार निभाने वाले हैं. अपने अलग-अलग किरदारों के लिए पहचाने जाने वाले विवेक इस बार एक ऐसे रोल में दिखेंगे, जो कहानी को नई दिशा देने वाला है.

इस फिल्म में एक नई एक्ट्रेस ऐश्वर्या देसाई को भी मौका मिला है, जो इस बड़े प्रोजेक्ट के जरिए इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने जा रही हैं. उनका किरदार भी कहानी में अहम भूमिका निभाने वाला बताया जा रहा है, जिससे फिल्म में नई ताजगी देखने को मिलेगी. फिल्म के पीछे वही टीम है जिसने पहले भी धमाका किया था. ‘एनिमल' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म के बाद प्रोड्यूसर भूषण कुमार और डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा अब ‘स्पिरिट' को और भी बड़े स्तर पर पेश करने की तैयारी में हैं. उनकी फिल्मों में हमेशा गहरी कहानी और इंटेंस ड्रामा देखने को मिलता है, और इस बार भी कुछ ऐसा ही होने वाला है.

फिल्म में प्रभास लीड रोल में नजर आएंगे, जो इस वक्त देश के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं. उनके साथ तृप्ति डिमरी भी अहम भूमिका निभाती दिखाई देंगी. इन दोनों के साथ विवेक ओबेरॉय की मौजूदगी फिल्म को और ज्यादा दमदार बना देती है. ‘स्पिरिट' को एक बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है, जिसे सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है. यही वजह है कि फिल्म को 8 अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया जाएगा, ताकि यह ग्लोबल स्तर पर अपनी पहचान बना सके.

यह भी पढ़ें: ढाई घंटे बाद रिलीज होगी द केरल स्टोरी 2, नहीं टली रिलीज डेट

इस फिल्म को टी-सीरीज और भद्रकाली पिक्चर्स मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं. कहानी, स्क्रीनप्ले, एडिटिंग और डायरेक्शन की कमान खुद संदीप रेड्डी वांगा ने संभाली है. फिल्म में जबरदस्त इमोशन, एक्शन और ड्रामा का तड़का देखने को मिलेगा. फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि ‘स्पिरिट' 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा धमाका करती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Spirit Movie, Spirit Prabhas Film, Vivek Oberoi, Prabhas, Tripti Dimri
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com