विज्ञापन

एक्टर और टीवीके प्रमुख विजय की पत्नी ने दी तलाक की अर्जी, लगाया धोखा देने का आरोप

Vijay's Wife Sangeeta Files For Divorce: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के प्रमुख विजय की पत्नी संगीता सोर्नलिंगम ने उनसे तलाक की मांग करते हुए अदालत में अर्जी दाखिल की है. यह मामला 27 फरवरी 2026 को सामने आया है.

एक्टर और टीवीके प्रमुख विजय की पत्नी ने दी तलाक की अर्जी, लगाया धोखा देने का आरोप
Vijay's Wife Sangeeta Files For Divorce: विजय की पत्नी ने कोर्ट में दायर की तलाक की याचिका

Vijay's Wife Sangeeta Files For Divorce: तमिल सुपरस्टार और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के प्रमुख और एक्टर जोसेफ विजय की पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने चेंगलपट्टू जिले की फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की है. सूत्रों के मुताबिक, यह याचिका गोपनीय तरीके से दाखिल की गई है. संगीता ने शादी को सिर्फ कागजों तक सीमित बताते हुए इसे खत्म करने की मांग की है. विजय और संगीता की शादी साल 1998 में ब्रिटेन में रजिस्टर हुई थी. इसके बाद 1999 में भारत में हिंदू रीति-रिवाज से दूसरी बार विवाह संपन्न हुआ. इस जोड़े के दो बच्चे हैं - एक बेटा और एक बेटी.

यह भी पढ़ें: कौन हैं तलपति विजय की पत्नी संगीता? फैन से बनी लाइफ पार्टनर, 26 साल बाद लगाया चीटिंग का आरोप

मानसिक पीड़ा और धोखे का जिक्र

याचिका में संगीता ने भावनात्मक दर्द, मानसिक पीड़ा और धोखे का जिक्र किया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि लंबे समय से उन्हें बार-बार अपमान, भावनात्मक तकलीफ और शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा. वे कहती हैं कि शादी के दौरान उन्हें भावनात्मक, मानसिक और शारीरिक रूप से उपेक्षित महसूस हुआ. इसके अलावा, उन्हें आर्थिक पाबंदियां झेलनी पड़ीं और उनकी आजादी पर भी रोक लगाई गई. संगीता का कहना है कि उन्होंने रिश्ते को बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन हालात नहीं सुधरे. न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार संगीता ने विजय पर (एक एक्ट्रेस के साथ) एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशनशिप होने का आरोप लगाया है और इसी आधार पर तलाक मांगा है.

संगीता सोरनलिंगम की मांग

याचिका में संगीता ने मैट्रिमोनियल घर में रहने का अधिकार और स्थायी गुजारा भत्ता (परमानेंट अलिमनी) मांगा है. उन्होंने यह भी अनुरोध किया है कि मामला कैमरे के बिना, निजी सुनवाई में चले, क्योंकि यह बहुत निजी और संवेदनशील है. साथ ही, सोशल मीडिया और न्यूज में अफवाहें या बिना पुष्टि वाली खबरें फैलने पर रोक लगाने की मांग की गई है, ताकि इससे और शर्मिंदगी न हो. एनडीटीवी से बातचीत में संगीता की लीगल टीम के एक सदस्य ने पुष्टि की कि चेंगलपट्टू कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है, लेकिन उन्होंने याचिका के विवरण पर ज्यादा कुछ नहीं बताया. अभिनेता विजय ने इस मामले पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है. उनके टीम ने भी पूछताछ के लिए कॉल का जवाब नहीं दिया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com