विज्ञापन

आवारापन 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, इमरान हाशमी की 5 फिल्मों ने भी की थी बंपर कमाई, एक ने बनाया रिकॉर्ड

आवारापन 2 ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. ये फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की. आइए जानते हैं इसके पहले उनकी वो 5 फिल्में जिन्होंने की थी सबसे ज्यादा कमाई.

आवारापन 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, इमरान हाशमी की 5 फिल्मों ने भी की थी बंपर कमाई, एक ने बनाया रिकॉर्ड
इमरान हाशमी की फिल्मों ने बॉक्स पर पहले दिन की थी बंपर कमाई
नई दिल्ली:

इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई और पहले ही दिन उनके करियर के पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मो में शामिल हो गई. लंबे समय बाद वापसी करने वाले इमरान हाशमी के साथ सनी देओल की फिल्म बटवारा भी रिलीज हुई, लेकिन इमरान की फिल्म के सामने वो फीकी पड़ती नजर आई है. इमरान एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाते नजर आ रहे हैं. अवारापन फिल्म करीब 19 साल पहले आई थी और अब इसके बाद 'आवारापन 2' में उनका शिवम पंडित का किरदार लोगों को बहुत पसंद आया है. फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है. फिल्म ने भारत में करीब 22 करोड़ रुपये की नेट कमाई की और यह इमरान हाशमी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग बन गई. 

आवारापन 2 के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो, पहले दिन भारत में फिल्म ने 22 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है. इसके साथ ही पहले दिन फिल्म की भारत में ग्रॉस कमाई 26.40 करोड़ रुपये रही. वहीं विदेशों में फिल्म ने 2.50 करोड़ रुपये ग्रॉस कमाए. इस तरह पहले दिन के अंत तक फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 28.90 करोड़ रुपये पहुंच गया.

पहले भी कई फिल्मों की हुई है बड़ी ओपनिंग

इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' का जलवा बरकरार है, लेकिन बता दें कि इसके पहले भी उनकी कई फिल्मों में सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड 2017 में आई फिल्म 'बादशाहो' के नाम था. जिसके बाद 'राज 3', 'द डर्टी पिक्चर', 'जन्नत 2' और 'मर्डर 2' जैसी फिल्में भी शामिल हैं.  चलिए जानते हैं कि इन फिल्मों ने पहले दिन कितनी कमाई की है. 

1. बादशाहो (2017)

साल 2017 में आई फिल्म बादशाहो में इमरान हाशमी के साथ अजय देवगन और इलियाना डिक्रूज भी अहम भूमिका में थे.  फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही 12.60 करोड़ रुपए कमाए थे. ये इमरान हाशमी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग रही है.

2. राज 3 (2012)

साल 2012 में आई हॉरर फिल्म 'राज 3' में इमरान हाशमी के साथ बिपाशा बसु और ईशा गुप्ता ने भी काम किया था. इस हॉरर फिल्म को लेकर दर्शकों का क्रेज देखते ही बना था. फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर 10.47 करोड़ रुपये कमाए थे.

3. द डर्टी पिक्चर (2011)

साल 2011 में आई फिल्म डर्टी पिक्चर में विद्या बालन के साथ इमरान भी लीड रोल में थे. इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन करीब 9.54 करोड़ रुपये कमाए थे. ये फिल्म इमरान के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल है.

ये भी पढ़ें: बंटवारा 1947 की रही कमजोर शुरुआत, आवारापन 2 ने पहले दिन कमाए 22 करोड़, एक्सपर्ट ने बताया आखिर क्यों पिछड़ी सनी देओल की फिल्म?

4. जन्नत 2 (2012)

2012 में आई फिल्म 'जन्नत 2' में इमरान हाशमी के साथ ईशा गुप्ता भी लीड रोल में नजर आई थीं. इस फिल्म ने पहले दिन 8.52 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

5. मर्डर 2 (2011)

साल 2011 में आई 'मर्डर 2' भी इमरान के करियर में पहले ही दिन बंपर कमाई करने वाली फिल्मों मे शामिल थी. फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर करीब 7.10 करोड़ रुपये कमाए थे.

हालांकि बात करें आवारापन 2 की तो इस फिल्म ने उनके पुराने सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है. लंबे समय बाद शिवम पंडित की वापसी ने इमरान हाशमी के बॉक्स ऑफिस करियर में एक नया रिकॉर्ड बना दिया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Entertainment, Awarapan 2, Emraan Hashmi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com