विज्ञापन

रेखा ने ली पंकज त्रिपाठी की इंग्लिश क्लास, एक्टर का मजेदार जवाब हुआ वायरल

मेलबर्न का 17वां भारतीय फिल्म महोत्सव 13 से 23 अगस्त 2026 तक ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया जा रहा है. इस दौरान रेखा और पंकज त्रिपाठी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें रेखा-पंकज को अंग्रेजी बोलना सिखा रही है.

रेखा ने ली पंकज त्रिपाठी की इंग्लिश क्लास, एक्टर का मजेदार जवाब हुआ वायरल
फिल्म महोत्सव के दौरान रेखा ने सिखाई पंकज त्रिपाठी को अंग्रेजी
नई दिल्ली:

अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने शनिवार को सोशल मीडिया के जरिए अभिनेत्री रेखा के साथ एक मजेदार पल शेयर किया. इसमें अभिनेत्री पंकज त्रिपाठी की अंग्रेजी टीचर बनी नजर आ रही हैं. इंडियन फिल्म फेस्टिवल मेलबर्न ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसे अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर भी शेयर किया. जारी किए गए वीडियो में अभिनेत्री रेखा, पंकज से कह रही हैं कि वो उनके पीछे-पीछे अंग्रेजी में जो वो बोलें उसे दोहराएं.

रेखा बनीं पंकज त्रिपाठी की इंग्लिश टीचर

अभिनेत्री रेखा कहती हैं, "अभी मैं जो बोलूंगी, उसे पंकज जी आप अंग्रेजी में बोलिए." फिर पंकज त्रिपाठी लाइन को दोहराते हुए कहते हैं, "मेलबर्न के सभी प्यारे लोगों को." इसके बाद रेखा कहती हैं, "नहीं, इंग्लिश में. यहां आओ और कहो, मेलबर्न के सभी खूबसूरत लोगों को."

पंकज त्रिपाठी मजाकिया अंदाज में कहते हैं, "मैम, मैं हिंदी मीडियम का स्टूडेंट हूं. मैं गलत बोल दूंगा."

ये भी पढ़ें: 'मैं उन्हें बताता हूं कि जवान हमारी सुरक्षा कर रहे हैं', तैमूर और जेह के डर पर सैफ देते हैं ये जवाब

इसके बाद दोनों ने कहा, "मेलबर्न के सभी प्यारे लोगों को. बिजनेस जैसा कोई बिजनेस नहीं है तो हमारी दुनिया में आपका स्वागत है और हमें अपनी दुनिया में बुलाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद. आपका बहुत-बहुत धन्यवाद. जल्द ही मिलते हैं. लव यू. जय हिंद."

मेलबर्न का 17वां भारतीय फिल्म महोत्सव

मेलबर्न का 17वां भारतीय फिल्म महोत्सव 13 से 23 अगस्त 2026 तक ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया जा रहा है. इस प्रतिष्ठित उत्सव में रेखा, रानी मुखर्जी और ऋषभ शेट्टी जैसे दिग्गज कलाकारों को उनके शानदार सिनेमाई योगदान के लिए विशेष पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है. वहीं, पंकज त्रिपाठी को उनके असाधारण योगदान और शानदार अभिनय सफर के लिए प्रतिष्ठित 'आर्टिस्ट ऑफ डिस्टिंक्शन' सम्मान से नवाजा गया. यह उनके करियर का पहला अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार और इस महोत्सव में उनकी पहली उपस्थिति है.

फेस्टिवल की खास इंडिपेंडेंस डे परंपरा के तहत, रेखा 15 अगस्त को मेलबर्न में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी. इस मौके पर भारतीय समुदाय के लोग, ऑस्ट्रेलियाई मेहमान, फिल्ममेकर, आर्टिस्ट और सिनेमा प्रेमी भी मौजूद रहेंगे. इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 23 अगस्त को खत्म होगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Entertainment, Pankaj Tripath, Rekha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com