बिग बॉस में नजर आई थीं एली अवराम
- बिग बॉस में आई थीं नजर
- सलमान खान की थीं पसंदीदा
- कपिल शर्मा के साथ भी कर चुकी हैं फिल्म
नई दिल्ली:
एली अवराम ने बेशक फिल्में कम की हैं लेकिन वे हमेशा ही किसी न किसी तरीके से सुर्खियों में रहती हैं. कभी एली अवराम का नाम क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ जुड़ जाता है तो वे उस पर भी कुछ भी कहने से इनकार कर जाती हैं और वे किसी को कोई सफाई देना जरूरी नहीं समझती हैं. वैसे भी समय-समय पर वे सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों और एक्टिविटी से सुर्खियों में रहती हैं. स्वीडन की रहने वाली एली अवराम ने अपने इंस्टाग्राम एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वे स्वीडन के स्टॉकहोम में आइस स्केटिंग करती नजर आ रही हैं. वे स्केटिंग वरुण धवन की फिल्म 'अक्टूबर' के थीम म्यूजिक पर कर रही हैं.
भाई की शादी में ढोल पर यूं जमकर नाचीं सपना चौधरी, वीडियो हुआ वायरल
Wanted का Trailer हुआ रिलीज, एक्शन और रोमांस का छौंक लगाते नजर आए पवन सिंह
एली अवराम ने दिखा दिया है कि वे एक्टिंग और डांस के अलावा भी उन्हें कई हुनर आते हैं. वे परफेक्शन के साथ आइस स्केटिंग कर रही हैं और फिल्म के म्यूजिक पर परियों की तरह बर्फ पर तैरती नजर आ रही हैं. एली का यह अंदाज वाकई बहुत शानदार है और इसे देखकर वाकई बहुत मजा भी आता है.
फिल्मी गाने पर अनोखे अंदाज में केले बेचता नजर आया ये शख्स, 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के एक्टर ने वीडियो किया शेयर
एली अवराम ने 2013 में 'मिकी वायरस' के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था और फिल्म में उनके हीरो मनीष पॉल थे. लेकिन एली को असली लोकप्रियता 'बिग बॉस 7' से मिली और इस शो में वे सलमान खान की चहेती भी रहीं. कॉमेडियन कपिल शर्मा की डेब्यू फिल्म 'किस किस को प्यार करूं' में भी एली अवराम ने एक्टिंग की थी, और उनकी जोड़ी कपिल शर्मा के साथ बनी थी. एली अलू अर्जुन की अगली फिल्म 'ना पेरू सूर्या' में स्पेशल सॉन्ग भी कर रही हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Elli AvrRam, Hardik Pandya, Salman Khan