विज्ञापन
This Article is From Jan 16, 2026

Ek Din Official Teaser : आमिर खान के बेटे की फिल्म का आया टीजर, साई पल्लवी संग रोमांस करते दिखे जुनैद खान, फैंस बोले- हॉलीवुड वाइब्स

साई पल्लवी और जुनैद खान की ‘एक दिन’ आमिर खान और मंसूर खान के रीयूनियन को भी दिखाती है, जो कयामत से कयामत तक, जो जीता वही सिकंदर, जाने तू… या जाने ना जैसी फिल्मों के बाद एक बार फिर साथ आ रहे हैं!

Ek Din Official Teaser : आमिर खान के बेटे की फिल्म का आया टीजर, साई पल्लवी संग रोमांस करते दिखे जुनैद खान, फैंस बोले- हॉलीवुड वाइब्स
आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म एक दिन का आया टीजर
नई दिल्ली:

अगर बात प्यार की हो, तो सब कुछ जादुई लगने लगता है. एक बिल्कुल जादुई, सॉफ्ट और क्लासिक लव स्टोरी लेकर आमिर खान प्रोडक्शंस की ‘एक दिन' का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है, जिसमें साई पल्लवी और आमिर खान के बेटे जुनैद खान की क्यूट, लवली और फ्रेश जोड़ी देखने को मिल रही है. पोस्टर ने ही इस खूबसूरत प्यार की कहानी के लिए हमारी एक्साइटमेंट बढ़ा दी थी और अब टीजर सच में एक ट्रीट साबित होता दिख रहा है. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि जुनैद खान ने नेटफ्लिक्स फिल्म महाराजा से एक्टिंग डेब्यू किया था, जिसकी काफी तारीफें हुई थीं. हालांकि फिल्म कंट्रोवर्सी का शिकार भी हुई थी.

एक दिन का आया टीजर

सर्दियों की बर्फीली खूबसूरती से सजा ‘एक दिन' का टीज़र दिल को छू लेने वाले डायलॉग के साथ शुरू होता है और अपनी सुकून देने वाली, मीठी धुन के जरिए प्यार के जज़्बात को खूबसूरती से सामने लाता है. साई पल्लवी और जुनैद खान की फ्रेश ऑन-स्क्रीन जोड़ी टीजर में दिल को प्यार और अपनापन से भर देती है. फैंस टीजर को काफी पसंद कर रहे हैं. जबकि महाराजा से अलग जुनैद खान का अवतार काफी अच्छा लग रहा है.

एक दिन के टीजर को देख फैंस ने दिया रिएक्शन

यूट्यूब पर टीजर रिलीज करते ही इंटरनेट यूजर्स काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. जहां फैंस साई पल्लवी के बॉलीवुड डेब्यू के लिए बधाई दे रहे हैं तो वहीं जुनैद खान को सुपरमैन का हमशक्ल बता रहे हैं. इतना ही लोगों ने कहा कि टीजर हॉलीवुड वाइब दे रहा है. वहीं अन्य यूजर ने फिल्म को जुनैद खान की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म बताया है.

एक दिन के बारे में

‘एक दिन' के साथ आमिर खान और डायरेक्टर-प्रोड्यूसर मंसूर खान लंबे समय बाद फिर से साथ आए हैं. इससे पहले यह आइकॉनिक जोड़ी कयामत से कयामत तक, जो जीता वही सिकंदर, अकेले हम अकेले तुम और जाने तू… या जाने ना जैसी यादगार फिल्में दे चुकी है. ‘एक दिन' में दोनों एक बार फिर रोमांटिक लव स्टोरी लेकर साथ आए हैं, जो इस फिल्म को देखने लायक बनाती है. यह रीयूनियन फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ा देता है. आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘एक दिन' में साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है, जबकि इसे आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ek Din, Junaid Khan, Ek Din Teaser, Junaid Khan Movie, Sai Pallavi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com