विज्ञापन

अरिजीत सिंह के घर मेहमान बनकर पहुंचे आमिर खान, 4 दिन रहे साथ, पड़ोसियों से भी की मुलाकात, चेस खेला और पतंग भी उड़ाई

आमिर खान हाल ही में अरिजीत सिंह के जियागंज स्थित घर पहुंचे जहां उन्होंने चार दिन बिताए. इस दौरान दोनों ने चेस खेला, पतंग उड़ाई और फर्श पर बैठकर खाना भी खाया.

अरिजीत सिंह के घर मेहमान बनकर पहुंचे आमिर खान, 4 दिन रहे साथ, पड़ोसियों से भी की मुलाकात, चेस खेला और पतंग भी उड़ाई
अरिजीत सिंह के घर पहुंचे आमिर खान
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर अपने अलग अंदाज को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. इस बार वजह कोई फिल्म या शूटिंग नहीं बल्कि सिंगर अरिजीत सिंह के वेस्ट बंगाल के जियागंज स्थित घर पर बिताए गए चार दिन हैं. आमिर खान प्रोडक्शन्स और जी म्यूजिक कंपनी की तरफ से शेयर किए गए BTS वीडियो में आमिर का बेहद सिंपल और जमीन से जुड़ा अंदाज देखने को मिला है. चार दिनों तक चली इस मुलाकात में ना कोई स्टारडम का दिखावा था और ना ही किसी तरह की दूरी. पड़ोस के लोग भी आमिर को अपने बीच देखकर हैरान रह गए और उनकी एक झलक पाने के लिए उत्सुक नजर आए. सुपरस्टार होते हुए भी आमिर जिस तरह आम लोगों के बीच घुलते मिले नजर आए उसने फैंस का दिल जीत लिया है.

जब सुपरस्टार पहुंचे सिंगर के घर

वीडियो की शुरुआत में आमिर खान अरिजीत के घर पहुंचते हैं जहां आसपास के लोग उन्हें देखने के लिए इकट्ठा हो जाते हैं. आमिर बिना किसी स्टारडम के दिखावे के सभी से मिलते नजर आते हैं. इसी दौरान घर के अंदर का माहौल भी काफी अपनापन भरा दिखाई देता है.

म्यूजिक और बातचीत का मजेदार पल

वीडियो में अरिजीत सिंह फिल्म ‘एक दिन' का टाइटल ट्रैक गाते नजर आते हैं और आमिर उनके साथ बैठकर इस पल को एंजॉय करते दिखाई देते हैं. एक बार अरिजीत आमिर के पैर छूते नजर आते हैं. वहीं म्यूजिक कंपोजर राम संपत भी इस खास मुलाकात का हिस्सा बने.

स्कूटर राइड और चेस गेम

वीडियो में आगे आमिर और अरिजीत की केमिस्ट्री और भी दिलचस्प नजर आती है. दोनों स्कूटर पर घूमते दिखते हैं और फिर घर पर बैठकर चेस खेलते हैं. इसके बाद आमिर छत पर पतंग उड़ाते और आसपास के लोगों से हंसी मजाक करते भी नजर आए. ये सारे पल इस मुलाकात को बेहद यादगार बना देते हैं.

फर्श पर बैठकर खाया खाना

सबसे ज्यादा चर्चा उस पल की हो रही है जब अरिजीत, आमिर को खाना परोसते हैं और आमिर फर्श पर बैठकर बड़े ही सादगी से खाना खाते नजर आते हैं. आमिर का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है और लोग सोशल मीडिया पर लगातार इस वीडियो की तारीफ कर रहे हैं. वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने इसे प्योर मैजिक बताया है. फैंस का कहना है कि स्टारडम के बावजूद दोनों का ये डाउन टू अर्थ अंदाज दिल जीत लेने वाला है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aamir Khan, Arijit Singh., Aamir Khan Arijit Singh, Aamir Khan Visited Arijit Singh, Arijit Singh Retirement, Arijit Songs, Aamir Khan Ek Din Movie, Ek Din Movie, Ek Din Cast, Junaid Khan, Sai Pallavi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com