विज्ञापन

46 साल पुराना वो गाना जिसमें व्हाइट गाउन पहनकर जीनत बनी लैला, देख लेता मजनू तो खो देता होश, गब्बर ने खूब बजाए थे ढोल, इंदीवर के सदाबहार बोल

46 साल पुराना लैला पर लिखा वो गाना जिसे सुन लेता मजनूं तो उड़ जाते होश, ढाई करोड़ की फिल्म ने कमाए 25 करोड़, जीनत अमान का अल्ट्रा मॉडर्न अवतार आज भी लाजवाब. इंदीवर के बेजोड़ बोल.

46 साल पुराना वो गाना जिसमें व्हाइट गाउन पहनकर जीनत बनी लैला, देख लेता मजनू तो खो देता होश, गब्बर ने खूब बजाए थे ढोल, इंदीवर के सदाबहार बोल
46 साल पुराना जीनत अमान का लैला वाला लुक देख मजनूं के भी उड़ जाएं होश, इंदीवर के बेमिसाल बोल
youtube
नई दिल्ली:

बात साल 1980 की है. 46 साल पहले एक फिल्म आई थी जिसका एक हिंदी गाना खूब पॉपुलर हुआ था. इस गाने में जीनत अमान का अल्ट्रा मॉडर्न अवतार देखने को मिला था. सफेद गाउन में उनका क्लासिक लुक आज भी याद किया जाता है. इस गाने की खास बात इसमें शोले के गब्बर यानी अमजद खान का ड्रम बजाना था. जिस शिद्दत से उन्होंने इसे अंजामं दिया वह कमाल था. फिर इस गाने में एवरग्रीन हीरो फिरोज खान भी नजर आए. जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं ये वो फिल्म है जिसने ढाई करोड़ रुपये के बजट में 25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. ये फिल्म हिंदी सिनेमा की कल्ट क्लासिक फिल्मों में मानी जाती हैं.

यह भी पढ़ें: 56 साल पुराना वो गाना जिसमें भैंस और डंडे शब्दों से हसरत जयपुरी ने रच दिया इतिहास, शम्मी कपूर की एक्टिंग, मन्ना डे की आवाज ने बनाया यादगार

अगर आप हमारा इशारा नहीं समझे हैं तो हम आपको बताए देते हैं कि इस फिल्म का नाम है कुर्बानी. जिसका निर्देशन फिरोज खान ने किया था. जिस गाने का जिक्र हम कर रहे हैं वो है लैला ओ लैला. ये गाना आज चार दशक बाद भी हिंदी फिल्मी गीतों की दुनिया में खूब पॉपुलर है. आइए जानते हैं इस गाने और फिल्म के बारे में...

'लैला ओ लैला' गाना सुपरहिट, कुर्बानी के साउंडट्रैक ने बनाया रिकॉर्ड

'कुर्बानी' फिल्म का सुपरहिट सॉन्ग 'लैला ओ लैला' के बोल इंदीवर ने लिखे थे. इसका म्यूजिक कल्याणजी-आनंदजी का. इस गाने को अमित कुमार और कंचन ने गाया था. फिल्म के साउंडट्रैक की 10 लाख कैसेट बिकी थीं जो उस समय किसी फिल्म के लिए एक रिकॉर्ड था. यही नहीं, इस फिल्म के गानों ने भारत में डिस्को रेवोल्यूशन ला दिया था. 'लैला ओे लैला' सॉन्ग को शाहरुख खान की फिल्म रईस में लैला मैं लैला टाइटल से रीक्रिएट किया गया था. 

लैला मैं लैला, ऐसी हू लैला
हर कोई चाहे मुझसे मिलना अकेला
ओ मोहब्बत, दुनिया भूला दूं
मजनूं बना दूं ऐसी मैं लैला
लैला ओ लैला लैला, ऐसी तू लैला
हर कोई चाहे तुझसे मिलना अकेला

ओ मोहब्बत का जिसका तरीका ना आया
उसे जिंदगी का सलीका ना आया
रहे वफा में जान पर जो खेला
उसके लिए है ये हसीनों का मेला
लैला मैं लैला, ऐसी हूं लैला
हर कोई चाहे मुझसे मिलना अकेला
ओ लैला, आ हा, आ हा, आ हा
गुल्लू गुल्लू, गुल्लू गुल्लू

जीनत अमान का सुंदरी खान ने किया ट्रांसफॉर्मेशन

जब कुर्बानी रिलीज हुई उस समय जीनत अमान 29 साल की थीं. वैसे भी जीनत अमान ने बताया था कि फिरोज खान उनके कॉलेज के दिनों के क्रश रहे थे और उनके साथ फिल्म करना उनके लिए सपने का पूरे होने जैसा था. जीनत अमान अपने दौर की अल्ट्रा मॉडर्न एक्ट्रेस रही हैं. जिनकी ड्रेसेस और अंदाज हमेशा से चर्चा में रहा है. जीनत अमान के इस ग्लैमरस लुक को तैयार करने का क्रेडिट सुंदरी खान को जाता है. सुंदरी फिरोज खान की पहली बीवी थीं. ये सुंदरी ही थीं जिन्होंने जीनत को अल्ट्रा मॉड्रन ड्रेसेस पहनने के लिए राजी करवाया था.

कुर्बानी ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड

कुर्बानी अपने दौर की सबसे महंगी फिल्म थी. फिल्म को ढाई करोड़ के बजट में बनाया गया था और इसने सिनेमाघरों में 25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिरोज खान की फिल्मों की यूएसपी उनका म्यूजिक रहा है. इसी तरह कुर्बानी में भी थी. लैला ओ लैला ही नहीं बल्कि आप जैसा कोई, कुर्बानी कुर्बानी, क्या देखते हो और हम तुम्हें चाहते हैं जैसे गाने भी सुपरहिट हुए. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Qurbani, Hindi News, Hindi Songs, Entertainment, Zeenat Aman
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com