विज्ञापन

दूरदर्शन के जमाने का ये हिट स्टार रामलीला के मंच पर राणव बन कर रहा अट्टाहास, मेघनाद के वध के बाद दिखा क्रोध, वीडियो वायरल

हम जिस सितारे की बात कर रहे हैं वह केवल छोटे पर्दे पर नहीं बल्कि बड़े पर्दे पर धूम मचा चुका है. रामलीला के दिनों में उनका रावण रूप दर्शकों को खूब पसंद आया.

दूरदर्शन के जमाने का ये हिट स्टार रामलीला के मंच पर राणव बन कर रहा अट्टाहास, मेघनाद के वध के बाद दिखा क्रोध, वीडियो वायरल
राम लीला के मंच पर रावण बन गरज रहे शहबाज खान
Social Media
नई दिल्ली:

सोशल मीडिया पर रामलीला का एक सीन वायरल हो रहा है. यह सीन श्री धार्मिक लीला कमेटी के अकाउंट से है. इस वीडियो में पॉपुलर एक्टर शाहबाज खान दिल्ली की ऐतिहासिक रामलीला में रावण के रूप में नजर आते हैं. वीडियो में शाहबाज खान रावण का भव्य और शाही अवतार लिए हुए हैं. काले-लाल रंग का हेवी कॉस्ट्यूम, विशाल मुकुट उनका लुक देखते ही बनता है. इस सीन में रावण- सुलोचना संवाद दिखाया गया है. शाहबाज खान की दमदार आवाज इस सीन को और खास बना देती है. 

बता दें कि सुलोचना रावण के पुत्र मेघनाद की पत्नी थीं. इस सीन को देखकर ऐसा लग रहा है कि युद्ध में मेघनाद की मृत्यु के बाद रावण ने सुलोचना से मुलाकात की और इस मुलाकात में उन्होंने अपने पुत्र के वध का बदला लेने की शपथ ली हो. हालांकि राणव की पत्नी मंदोदरी हमेशा से नहीं चाहती थीं कि ये युद्ध हो लेकिन रावण के अहंकार के सामने वह कुछ ना कर पाईं.

दूरदर्शन के जमाने के पॉपुलर स्टार हैं शाहबाज खान

शाहबाज खान  का असली नाम हैदर खान है. उनका जन्म 10 मार्च 1966 को इंदौर, मध्य प्रदेश में हुआ. वे जाने-माने शास्त्रीय गायक पद्म भूषण उस्ताद अमीर खान के बेटे हैं. उनकी हाईट करीब 6 फीट 4 इंच है. वे 1989-90 से एक्टिंग की दुनिया में सक्रीय हैं. उनके सबसे यादगार किरदारों में द स्वॉर्ड ऑफ टीपू सुल्तान में हैदर अली, चंद्रकांता में कुंवर वीरेंद्र विक्रम सिंह, द ग्रेट मराठा में महादजी शिंदे. इसके अलावा बड़े पर्दे पर वह जिद्दी, मेजर साब, द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई, एजेंट विनोद जैसी फिल्मों में नजर आए. शाहबाज पिछले कई सालों से दिल्ली की रामलीलाओं में रावण का किरदार निभा रहे हैं. वे श्री धार्मिक लीला कमेटी के साथ लगभग 5 साल से जुड़े हैं. वे रावण को सिर्फ खलनायक नहीं, बल्कि शिव-भक्त और विद्वान योद्धा के रूप में पेश करते हैं.

यह भी पढ़ें: मां दुर्गा की कहानी, AI की जुबानी, यूट्यूब पर इस वीडियो को 9 दिन में मिले मिलियन व्यूज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramlila, Shahbaz Khan, Shahbaz Khan Movies, Hindi News, Trending
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com