विज्ञापन
This Article is From May 07, 2022

Doctor Strange in the Multiverse of Madness Box Office Collection Day 1: अब हॉलीवुड फिल्म का चला जादू, पहले ही दिन बम्पर कमाई

Doctor Strange in the Multiverse of Madness Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड के लिए ईद 2022 फीकी रही. लेकिन उसके अगले ही हफ्ते हॉलीवुड फिल्म 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' ने हांफते भारतीय बॉक्स ऑफिस पर नई जान फूंक दी है.

Doctor Strange in the Multiverse of Madness Box Office Collection Day 1: अब हॉलीवुड फिल्म का चला जादू, पहले ही दिन बम्पर कमाई
Doctor Strange in the Multiverse of Madness Box Office Collection ने कमाए इतने करोड़
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के लिए ईद 2022 फीकी रही. लेकिन उसके अगले ही हफ्ते हॉलीवुड फिल्म 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' ने हांफते भारतीय बॉक्स ऑफिस पर नई जान फूंक दी है. पिछले हफ्ते टाइगर श्रॉफ की 'हीरोपंती 2' और अजय देवगन की 'रनवे 34' रिलीज हुई थीं. लेकिन दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पस्त हो गई थीं. लेकिन इस हफ्ते हॉलीवुड की इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बहार लौटा दी है. फिल्म ने पहले ही दिन बम्पर कमाई की है, और कई बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया है.

फिल्म की टीम ने 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' की कमाई को लेकर जानकारी दी है. बताया गया है कि फिल्म ने पहले दिन 32.74 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस साल किसी भी हॉलीवुड फिल्म के लिए यह अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग है. वहीं, यह हॉलीवुड की किसी फिल्म के लिए अब तक चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग है. इस तरह हॉलीवुड की इस तरह की बम्पर ओपनिंग लगना शानदार है. 'डॉक्टर स्ट्रेंज 2' छह मई को सिनेमाघरो में इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी.

'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' को फेमस डायरेक्टर सैम रैमी ने डायरेक्ट किया है और फिल्म के प्रोड्यूसर केविन फेज हैं. फिल्म में बेनेडिक्टर कम्बरबैच डॉक्टर स्ट्रेंज के किरदार में हैं. उनके अलावा फिल्म में एलिजाबेथ ओस्लन, शिवेतल एजियोफोर, बेनेडिक्टर वोंग और रेचल मैकएडम्स भी नजर आ रहे हैं. मारवल स्टूडियो की इस फिल्म ने भी साबित कर दिया है कि दुनिया भर में उनकी जोरदार फैन फॉलोइंग है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Doctor Strange In The Multiverse Of Madness, Doctor Strange In The Multiverse Of Madness Box Office, Doctor Strange In The Multiverse Of Madness Box Office Collection Day 1, Doctor Strange In The Multiverse Of Madness Trailer, Doctor Strange In The Multiverse Of Madness Release Date In India, Doctor Strange In The Multiverse Of Madness Villain, Doctor Strange In The Multiverse Of Madness Download In Hindi Filmyzilla, Doctor Strange In The Multiverse Of Madness Full Movie
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com