विज्ञापन
This Article is From Apr 28, 2022

हॉलीवुड फिल्म 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' का करिश्मा, रिलीज से 10 दिन पहले ही दस करोड़ का कलेक्शन

'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' से जुड़े सूत्रों ने जानकारी दी है कि फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी ब्लॉकबस्टर साबित होने जा रही है.

हॉलीवुड फिल्म 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' का करिश्मा, रिलीज से 10 दिन पहले ही दस करोड़ का कलेक्शन
'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' की धूम
नई दिल्ली:

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जहां कई फिल्में संघर्ष करती नजर आ रही हैं, और दिग्गजों की फिल्में भी बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही हैं. वहीं साउथ और हॉलीवुड फिल्में नित नए चमत्कार कर रही हैं. एक बार फिर मारवल स्टूडियोज की अगली फिल्म ने रिलीज के दस दिन पहले ही बॉक्स ऑफिस पर नया करिश्मा कर डाला है. मारवल स्टूडियोज की अगली फिल्म 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' ने रिलीज से दस दिन पहले ही बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. 

'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' से जुड़े सूत्रों ने जानकारी दी है कि फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी ब्लॉकबस्टर साबित होने जा रही है. तभी तो रिलीज से पहले ही इसका असर दिखने लगा है. वैसे भी मल्टीवर्स को लेकर फैन्स के बीच जबरदस्त क्रेज है और स्पाइडर मैन की कुछ पहले रिलीज हुई फिल्म में यह नजारा देखने को भी मिल गया है. फिल्म भारत समेत दुनिया भर में फैन्स का दिल जीतने में कामयाब रही. 

मारवल इंडिया ने 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' की रिलीज को लेकर जानकारी देते हुए एक ट्वीट किया है और फिल्म का आखिरी पोस्टर भी रिलीज कर दिया है. वैसे भी फिल्म की एडवांस बुकिंग रिलीज डेट से एक महीने पहले ही शुरू कर दी गई थी. फिल्म छह मई को सिनेमाघरो में इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी. इस तरह एक बार फिर डॉक्टर स्ट्रेंज की अजीबोगरीब दुनिया देखने को मिलेगी.

इसे भी देखें : नोरा फतेही और पूजा हेगड़े एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Doctor Strange In The Multiverse Of Madness, Doctor Strange In The Multiverse Of Madness In English, Doctor Strange In The Multiverse Of Madness In Hindi, Doctor Strange In The Multiverse Of Madness In Tamil, Doctor Strange In The Multiverse Of Madness In Telugu, Doctor Strange In The Multiverse Of Madness In Kannada, Doctor Strange In The Multiverse Of Madness In Malayalam, Marvel Studios, Hollywood News In Hindi, Hollywood News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com