मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की बहुचर्चित फिल्म 'डॉक्टर स्ट्रेंज- इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' इन दिनों दुनियाभर में धमाल मचा रही है. इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों की काफी भीड़ भी नजर आ रही है. वहीं लोगों के बीच 'डॉक्टर स्ट्रेंज- इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' को लेकर काफी क्रेज बना हुआ है. यही वजह है जो सोशल मीडिया पर 'मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' ट्रेंड बना हुआ है. बॉलीवुड के सितारे सहित देश की तमाम बड़ी हस्तियां 'मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' का जिक्र करते हुए अपने दोस्तों और करीबियों के साथ तस्वीर शेयर कर रहे हैं.
अब पूर्व महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी 'मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' ट्रेंड को अपनाया है और दुनियाभर के बड़े क्रिकेटर्स की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है. इन दिनों देश में आईपीएल 2022 के मैच चल रहे हैं. ऐसे में सचिन तेंदुलकर की तस्वीर और भी ज्यादा खास हो जाती है. उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में सचिन तेंदुलकर के साथ राहुल द्रविड़, शेन वॉर्न, ब्रेट ली, शाहिद अफरीदी, मुथिया मुरलीधरन और युवराज सिंह सहित दुनियाभर के कई महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के साथ तस्वीर में दिखाई दे रहे हैं.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
इस तस्वीर को शेयर करते हुए सचिन तेंदुलकर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मेरे मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस'. सोशल मीडिया पर मास्टर ब्लास्टर का ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है. क्रिकेटर के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बात करें फिल्म 'डॉक्टर स्ट्रेंज- इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' की तो यह फिल्म हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है.
My Multiverse of Madness pic.twitter.com/ae58y0lba9
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) May 13, 2022
इस फिल्म ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. इसके साथ ही फिल्म 'डॉक्टर स्ट्रेंज- इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' ने कई रिकॉर्ड भी बनाए हैं. यह 2022 की हॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की फेहरिस्त में शामिल हो चुकी है. यही नहीं, हॉलीवुड की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में भी यह चौथे नंबर पर आती है. इसके साथ ही वीकेंड कमाई के मामले में भी यह हॉलीवुड फिल्मों की फेहरिस्त में चौथे नंबर पर आती है. इस तरह विदेशी सुपरहीरो फिल्मों का भारत में जलवा कायम है.
बता दें कि 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' को सैम रैमी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में बेनेडिक्ट कम्बरबैच डॉक्टर स्ट्रेंज के किरदार में हैं जबकि एलिजाबेथ ओस्लन, शिवेतल एजीयोफोर, बेनेडिक्टर वोंग और रेचल मैकएडम्स उनके साथ नजर आ रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं