विज्ञापन
This Article is From May 09, 2022

Doctor Strange Box Office Collection Day 3: डॉक्टर स्ट्रेंज ने दर्शकों को किया सम्मोहित, तीन दिन में 100 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

हॉलीवुड फिल्म 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी कलेक्शन के मामले में तहलका मचाकर रख दिया है.

Doctor Strange Box Office Collection Day 3: डॉक्टर स्ट्रेंज ने दर्शकों को किया सम्मोहित, तीन दिन में 100 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
Doctor Strange Box Office Collection: डॉक्टर स्ट्रेंज के मायाजाल में उलझा बॉक्स ऑफिस
नई दिल्ली:

हॉलीवुड फिल्म 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी कलेक्शन के मामले में तहलका मचाकर रख दिया है. मल्टीवर्स के कई सवालों के जवाब देती डॉक्टर स्ट्रेंज को भारतीय दर्शक हाथोंहाथ ले रहे हैं और फिर कामयाबी की नई इबारत लिख रही है. मारवल स्टूडियोज की 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' ने पहले दिन में लगभग 94 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इस तरह फिल्म सोमवार को 100 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर सकती है. 

'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' ने शुक्रवार को 33.75 करोड़ रुपये, शनिवार को 30.65 करोड़ रुपये और रविवार को 30.24 करोड़ रुपये की कमाई की. इस तरह पहले तीन दिन में हॉलीवुड फिल्म ने 94.64 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. 

यही नहीं, 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' 2022 की हॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की फेहरिस्त में शामिल हो चुकी है. यही नहीं, हॉलीवुड की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में भी यह चौथे नंबर पर आती है. इसके साथ ही वीकेंड कमाई के मामले में भी यह हॉलीवुड फिल्मों की फेहरिस्त में चौथे नंबर पर आती है. इस तरह विदेशी सुपरहीरो फिल्मों का भारत में जलवा कायम है. बता दें कि 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' को सैम रैमी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में बेनेडिक्टर कम्बरबैच डॉक्टर स्ट्रेंज के किरदार में हैं जबकि एलिजाबेथ ओस्लन, शिवेतल एजियोफोर, बेनेडिक्टर वोंग और रेचल मैकएडम्स उनके साथ नजर आ रहे हैं.

ये VIDEO भी देखें : मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं माधुरी दीक्षित, दिखा अलग अंदाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Doctor Strange 2 Box Office Collection Day 3, Doctor Strange In The Multiverse Of Madness, Doctor Strange In The Multiverse Of Madness Box Office, Doctor Strange In The Multiverse Of Madness Box Office Collection Day 3, Doctor Strange In The Multiverse Of Madness Trailer, Doctor Strange In The Multiverse Of Madness Release Date In India, Doctor Strange In The Multiverse Of Madness Villain, Doctor Strange In The Multiverse Of Madness Download In Hindi Filmyzilla, Doctor Strange In The Multiverse Of Madness Full Movi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com