विज्ञापन

शाहरुख को बॉक्स ऑफिस का 'डॉन' बनाने वाले डायरेक्टर का रणवीर सिंह के घमंड ने तोड़ा दिल, दिया चैलेंज- डॉन 3 तो बनाकर ही रहूंगा

अगस्त 2023 में फरहान अख्तर ने बड़े उत्साह के साथ ‘डॉन 3’ की घोषणा की थी और टीजर में रणवीर सिंह को नए डॉन के रूप में पेश किया गया. लेकिन करीब ढाई साल बीतने के बाद भी यह फिल्म फ्लोर पर नहीं उतर सकी.

शाहरुख को बॉक्स ऑफिस का 'डॉन' बनाने वाले डायरेक्टर का रणवीर सिंह के घमंड ने तोड़ा दिल, दिया चैलेंज- डॉन 3 तो बनाकर ही रहूंगा
रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच चल रहा है विवाद

अगस्त 2023 में फरहान अख्तर ने बड़े उत्साह के साथ ‘डॉन 3' की घोषणा की थी और टीजर में रणवीर सिंह को नए डॉन के रूप में पेश किया गया. लेकिन करीब ढाई साल बीतने के बाद भी यह फिल्म फ्लोर पर नहीं उतर सकी. पहले कियारा आडवानी ने निजी कारणों से दूरी बनाई, फिर विक्रांत मैसी भी अलग हो गए. सबसे बड़ा झटका तब लगा जब रणवीर सिंह ने भी प्रोजेक्ट छोड़ दिया. इस पूरे घटनाक्रम ने फरहान को भावनात्मक रूप से प्रभावित किया, लेकिन उन्होंने अब साफ कर दिया है कि ‘डॉन 3' अभी खत्म नहीं हुई है.

विवाद और देरी के बीच फंसी ‘डॉन 3'

‘डॉन 3' का सफर शुरुआत से ही उतार-चढ़ाव भरा रहा है. रणवीर सिंह के फिल्म छोड़ने के बाद मामला केवल क्रिएटिव मतभेद तक सीमित नहीं रहा, बल्कि कानूनी मोड़ भी ले लिया. खबरें आईं कि साइनिंग अमाउंट को लेकर विवाद हुआ, जिसमें अभिनेता ने रकम लौटाने की पेशकश की. वहीं आमिर खान के बीच-बचाव की चर्चा भी सामने आई. फरहान अख्तर की प्रोडक्शन कंपनी ने नुकसान का दावा करते हुए मामला इंडस्ट्री संस्था तक पहुंचाया, जिससे यह विवाद और ज्यादा सुर्खियों में आ गया.

फरहान अख्तर बोले- ‘मुश्किल वक्त से बहुत कुछ सीखा'

हाल ही में एक इंटरव्यू में फरहान अख्तर ने माना कि इस पूरे अनुभव ने उन्हें काफी कुछ सिखाया है. उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में जब तक शूटिंग शुरू न हो जाए, तब तक किसी भी प्रोजेक्ट को पक्का नहीं माना जा सकता. उन्होंने अपने करियर को याद करते हुए बताया कि दिल चाहता है से लेकर डॉन फ्रेंचाइजी तक उनका सफर शानदार रहा, लेकिन हर फिल्ममेकर को कभी न कभी कठिन दौर का सामना करना ही पड़ता है. उनके अनुसार, ऐसे समय इंसान की असली परीक्षा होती है.

‘डॉन 3' अब भी जिंदा, कहानी पर पूरा भरोसा

फरहान अख्तर ने साफ कहा कि ‘डॉन 3' उनके दिल के बेहद करीब है और इसकी कहानी उन्हें आज भी उतनी ही मजबूत लगती है. उन्होंने भरोसा जताया कि तमाम परेशानियों के बावजूद यह फिल्म बनेगी. गौरतलब है कि 2006 में आई ‘डॉन' और 2011 की ‘डॉन 2' में शाहरुख खान ने लीड रोल निभाया था और दोनों ही फिल्में हिट रहीं. ऐसे में तीसरे पार्ट को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी ज्यादा हैं. फरहान का कहना है कि सही समय और सही टीम के साथ वह इस प्रोजेक्ट को जरूर पूरा करेंगे.

यह भी पढ़ें: शक्तिमान की 'गीता विश्वास' के हसबैंड की 5 फोटो, 51 साल की हुई एक्ट्रेस, तीसरी देख बोलेंगे- सुपर हीरो से कम नहीं पति
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Farhan Akhtar, Ranveer Singh, Don 3, Don 3 Controversy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com