विज्ञापन
This Article is From Dec 01, 2019

बॉलीवुड एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया की मां बेट्टी कपाड़िया का निधन

बॉलीवुड एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) की मां बेट्टी कपाड़िया (80) (Betty Kapadia) का शनिवार की रात को निधन हो गया.

बॉलीवुड एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया की मां बेट्टी कपाड़िया का निधन
डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) की मां का निधन
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) की मां बेट्टी कपाड़िया (80) (Betty Kapadia) का शनिवार की रात को निधन हो गया. डिंपल कपाड़िया की मां बेट्टी कपाड़िया सांस लेने में दिक्कत आने की समस्या के चलते मुंबई के खार इलाके के हिंदुजा अस्पताल में लगभग तीन हफ्ते से भर्ती थीं.

धर्मेंद्र के फार्महाउस में उगे नए फल, तो बोले- ये हैं किसान के हीरे-जवाहरात, देखें Video

शनिवार रात को डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia)  अपनी बेटी ट्विंकल, दामाद अक्षय कुमार (Akshay Kumar), अपनी बहन और दिवंगत अभिनेत्री सिंपल कपाड़िया के बेटे करण कपाड़िया संग अस्पताल के बाहर नजर आईं.

दीपिका पादुकोण ने की रिक्वेस्ट, तो एयरपोर्ट पर ही डांस सिखाने लगे कार्तिक आर्यन, देखें Video

हाल ही में, बेट्टी कपाड़िया (Betty Kapadia)  ने महाराष्ट्र के शिल्लिम के एक रिजॉर्ट में अपने परिवार के साथ अपना 80वां जन्मदिन मनाया. परिवार के सदस्यों ने रविवार की सुबह बेट्टी कपाड़िया का अंतिम संस्कार किया. सनी देओल (Sunny Deol), ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) सहित कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने बेट्टी कपाड़िया को श्रद्धांजलि दी.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dimple Kapadia, Dimple Kapadia Mother Dies, Betty Kapadia, Betty Kapadia Dies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com