विज्ञापन

'धुरंधर' की पत्नी 'बिग बॉस' के इस कंटेस्टेंट के साथ हुई थीं रोमांटिक, घर- घर पसंद किया गया था यह 16 साल पुराना शो, IMDb पर 8.4 रेटिंग

यामी ने टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी. उन्हें फेयर एंड लवली के ऐड से पहचान मिलीं. इसके बाद 2009 में वह टीवी शो में दिखीं. इस शो में वह लहर माथुर के किरदार में दिखी थीं.

'धुरंधर' की पत्नी 'बिग बॉस' के इस कंटेस्टेंट के साथ हुई थीं रोमांटिक, घर- घर पसंद किया गया था यह 16 साल पुराना शो, IMDb पर  8.4 रेटिंग
इस टीवी शो में नजर आई थीं यामी गौतम
नई दिल्ली:

शाहरुख खान से लेकर विद्या बालन तक बॉलीवुड में कई टॉप एक्टर्स, टीवी की देन हैं. टीवी पर नजर आने के बाद इन स्टार्स को फिल्मों में मौका मिला और वहां ये छा गए. ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं, जिनकी खूबसूरती ने लाखों लोगों को दीवाना बना दिया है. चाहे कॉमेडी हो या संजीदा रोल्स वह अपनी एक्टिंग से हर बार दर्शकों को इंप्रेस कर जाती हैं. कभी टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली इस एक्ट्रेस ने आज बॉलीवुड में बड़ा नाम बना लिया है. इनके पति तो फिल्मों के धुरंधर हैं. जिनकी लेटेस्ट फिल्म ने तहलका मचा रखा है और बॉलीवुड के इतिहास की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनती दिख रही है.

यह भी पढ़ें - शाहरुख खान या सनी देओल नहीं, दिव्या भारती को स्कूल के दिनों में इस एक्टर पर था तगड़ा क्रश, खुलेआम करना चाहती थीं रोमांस

कौन हैं वो एक्ट्रेस?

जी, हां हम बात कर रहे हैं यामी गौतम की. यामी ने टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी. उन्हें फेयर एंड लवली के ऐड से पहचान मिलीं. इसके बाद 2009 में उनका शो आया ‘ये प्यार न होगा कम.' इस शो में वह लहर माथुर के किरदार में दिखी थीं. शो भले ही सिर्फ एक साल तक चला लेकिन इसने यामी को टीवी का एक जाना- पहचाना चेहरा बना दिया. शो में यामी के साथ गौरव खन्ना थे.

Latest and Breaking News on NDTV

बता दें कि यामी ने 4 जून 2021 को फिल्म डायरेक्टर आदित्य धर से शादी की थी. ये शादी बेहद सादगी और पारंपरिक रूप से हुई. आदित्य धर भी फिल्म धुरंधर 2 इन दिनों चर्चा में है और ये अब तक 1600 करोड़ से अधिक का बिजनेस कर चुकी है. ऐसा लग लगा है फिल्म सभी रिकॉर्डस तोड़ इतिहास रचने वाली है.

यह भी पढ़ें -  35 साल पहले फिल्म'हिना' के प्रीमियर पर लगा था सितारों का जमावड़ा, बॉलीवुड हसीनाओं पर भारी पड़ी थी यह पाकिस्तानी एक्ट्रेस

क्या थी कहानी?

कहानी उत्तरप्रदेश की राजधानी, लखनऊ में बेस्ड थी. लखनऊ में रहनेवाला लड़का अबीर (गौरव खन्ना) एक ब्राह्मण परिवार से आता है. उसे लहर (यामी गौतम) को देखते ही पहली नजर का प्यार हो जाता है. लहर भी उससे प्यार करने लगती है, लेकिन अलग-अलग जाति से होने की वजह से उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. जातिवाद, प्यार, परिवार और रिश्तों का ताना-बाना बुनती ये कहानी लोगों को पसंद आई थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yami Gautam, Yami Gautam Tv Show, Yami Gautam Films, Yami Gautam Fitness, Yami Gautam Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com