Ramayana Box Office Collection Day 11: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की रामायण बॉक्स ऑफिस पर हर दिन नए रिकॉर्ड तोड़ रही है. वहीं अब 11वें दिन फिल्म ने केजीएफ और एनिमल जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े हैं. जबकि संडे को छठी मैया के आशीर्वाद से खूब कमाई हासिल की है. सैकनिल्क के अनुसार, रामायण ने 750 करोड़ का आंकड़ा 11 दिनों में भारत में पार कर लिया है. जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1300 करोड़ पार हो चुका है. इसी के साथ आरआरआर, केजीएफ, धुरंधर 2 और एनिमल को पछाड़ा.
रामायण का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, 11वें दिन रामायण ने 75 करोड़ का नेट कलेक्शन 23,573 शोज से हासिल किया है, जिसमें हिंदी में 55 करोड़, कन्नड़ में 5.75 करोड़, मलयालम में 5 करोड़, तमिल में 4.75 करोड़ और तेलुगू में 4.50 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया था. इसके बाद भारत में नेट कलेक्शन 760.60 करोड़ पहुंच गया है. जबकि ग्रॉस कलेक्शन 909 करोड़ पहुंचा. वर्ल्डवाइड कलेक्शन 11वें दिन 40 करोड़ के कलेक्शन के साथ 1,384.50 करोड़ हो गया है.
ये भी पढ़ें- तमन्ना भाटिया का छठ गाना, 'छठी मैया' में दिखाई आस्था, कहा- मेरे लिए सौभाग्य की बात
रामायण के 11 दिनों का कलेक्शन
डे 1- 64.85 करोड़
डे 2- 48.05 करोड़
डे 3- 69.80 करोड़
डे 4- 56.15 करोड़
डे 5- 107.50 करोड़
डे 6- 94.10 करोड़
डे 7- 53.50 करोड़
पहले हफ्ते का कलेक्शन- 564.60 करोड़ नेट और 675.05 करोड़ ग्रॉस
डे 9- 48.10 करोड़
डे 10- 72.90 करोड़
डे 11- 75 करोड़
धुरंधर 2, केजीएफ, एनिमल के तोड़े रिकॉर्ड
रणबीर कपूर की फिल्म रामायण ने एनिमल के रिकॉर्ड को 10वें दिन पीछे छोड़ा था, जिसने केवल 36 करोड़ का कलेक्शन किया था. जबकि वर्ल्डवाइड ग्रॉस 717.30 करोड़ था. वहीं केजीएफ ने 1200 करोड़ का कलेक्शन किया था, जिसे रामायण के वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1300 करोड़ का कलेक्शन रहा. इसके अलावा 1300 करोड़ का कलेक्शन रामायण ने पीछे छोड़ दिया है. वहीं दूसरे संडे धुरंधर 2 ने 68 करोड़ का कलेक्शन किया था. जबकि रामायण को संडे को 76.60 करोड़ कलेक्शन कर धुरंधर 2 को पछाड़ दिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं