मुंबई में 'बंटवारा 1947' के ट्रेलर लॉन्च में सनी देओल, शबाना आजमी, अभिमन्यु सिंह, करण देओल, डायरेक्टर राजकुमार संतोषी, गीतकार जावेद अख्तर, लेखक असगर वजाहत और प्रोड्यूसर अपर्णा पुरोहित शामिल हुए. इन सभी सितारों ने फिल्म को लेकर अपना-अपना अनुभव शेयर किया. राजकुमार संतोषी ने धर्मेंद्र को लेकर भी बड़ा खुलासा किया. 'बंटवारा 1947' धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है, जिसको उन्होंने देखा था. इस बात का खुलासा राजकुमार संतोषी ने किया है.
ये भी पढ़ें: अगस्त 2026 में शुरू हो रहे ये 5 रियलिटी शो, एक में दिखेगी भोजपुरी सितारों की तू तू मैं मैं
क्या बोले राजकुमार संतोषी
'बंटवारा 1947' की प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजकुमार संतोषी ने धर्मेंद्र के बारे में बात करते हुए कहा,'इस फिल्म में धरम जी का आशीर्वाद बहुत है. उन्होंने इसकी कहानी सुनी और बहुत भावुक हो गए. सुनने के बाद उनकी आंखों में आंसू आ गए. उन्हें बहुत आशीर्वाद दिया. और धरम जी ने अपने जीवन में आखिरी फिल्म बंटवारा 1947 देखी थी. उन्होंने मुझसे कहा, 'राज, यह पिक्चर बहुत चलेगी. बहुत अच्छा काम किया आप लोगों ने. मैं आभारी हूं और मैं आज धरम जी को धन्यवाद देता हूं.'
सनी देओल हुए इमोशनल
इतना ही नहीं 'बंटवारा 1947' की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सनी देओल इमोशनल होते भी दिखाई दिए. दरअसल शबाना आजमी ने देओल परिवार के साथ अपने सफर का जिक्र किया. उन्होंने कहा, 'मैंने धर्मेंद्र जी के साथ काम किया, अभय देओल के साथ काम किया और अब सनी देओल और करण देओल के साथ भी काम कर लिया. अब सिर्फ बॉबी देओल के साथ काम करना बाकी है. उम्मीद है कि वह मौका भी जल्द मिलेगा.' इसके बाद सनी देओल इमोशनल हो गए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं