विज्ञापन

गदर एक्टर मुश्ताक खान के निधन पर इमोशनल हुए सनी देओल, बोले- उनके साथ अच्छी यादें हैं

एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार को 56 साल की उम्र में निधन हो गया.  वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे और उनकी बीमारी आखिरी स्टेज में पहुंच चुकी थी. उन्होंने गुरुवार शाम करीब 7 बजे अंतिम सांस ली

गदर एक्टर मुश्ताक खान के निधन पर इमोशनल हुए सनी देओल, बोले- उनके साथ अच्छी यादें हैं
सनी देओल ने मुश्ताक खान को दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली:

एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार को 56 साल की उम्र में निधन हो गया.  वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे और उनकी बीमारी आखिरी स्टेज में पहुंच चुकी थी. उन्होंने गुरुवार शाम करीब 7 बजे अंतिम सांस ली. इस खबर के सामने आने के बाद बॉलीवुड जगत के सितारों ने एक्टर को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार की तरफ संवेदना व्यक्त की. इसी बीच गदर फिल्म का हिस्सा रह चुके मुश्ताक खान को याद करते हुए सनी देओल ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने एक्टर को श्रद्धांजलि दी. इसके अलावा अनीस बज्मी और एक्टर रजा मुराद ने भी दिवंगत एक्टर को श्रद्धांजलि दी. 

सनी देओल ने मुश्ताक खान को दी श्रद्धांजलि

सनी देओल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने मुश्ताक खान की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, मुश्ताक खान के बारे में सुनकर दुख हुआ. वह बहुत अच्छे इंसान थे और अच्छे एक्टर थे. उनके साथ बहुत अच्छी यादें हैं. मेरी संवेदना उनके परिवार के साथ है. इस मुश्किल घड़ी में उन्हें ताकत दे. 

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढे़ं- Gen z के दौर में आया 70s की फील देने वाला गाना, जवान सुनील दत्त, राजेश खन्ना, जितेंद्र आए नजर, लक्ष्मीकांत प्यारेलाल का म्यूजिक, श्रेया घोषाल की आवाज ने बनाया कल्ट

सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने दी मुश्ताक खान को श्रद्धांजलि

ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने मुश्ताक खान के निधन पर शोक जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी. संगठन ने कहा कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री ने एक सच्चा कलाकार, नेकदिल इंसान और अपने परिवार का एक प्यारा सदस्य खो दिया है. ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की ओर से मुश्ताक खान को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि कैंसर से बहादुरी से लड़ने के बाद उन्होंने गुरुवार की शाम दुनिया को अलविदा कह दिया. संगठन ने कहा कि मुश्ताक खान के निधन से बॉलीवुड समेत पूरी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है.

ये भी पढे़ं- हनुमान अंश प्रोड्यूसर ने रामायण में रणबीर कपूर के राम बनने पर दिया रिएक्शन, कहा- नॉन-वेज छोड़ना काफी नहीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunny Deol, Gadar, Mushtaq Khan, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
//added to preserve the height