फेमस डांसर भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) इन दिनों सोशल मीडिया पर खु चर्चाओं में बनी हुई हैं. वहीं जहां एक तरफ वर्ल्ड कप की तैयारियां जोरों शोरों पर है तो दूसरी तरफ खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सलेब्स भी जमकर डांस कर उनका हौसला बढ़ा रहे हैं. इसी क्रम में धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) ने हालही में वर्ल्ड कप सॉन्ग पर डांस करते हुए वीडियो शेयर किया है, जिसे काफी पसंद किया गया था. अब उन्होंने अपना एक और वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में वो अमित त्रिवेदी के सॉन्ग 'Mooch' पर जोरदार डांस करती नजर आ रही हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) ने ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है 'In love with this track'. वहीं वीडियो में उनके लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक लोअर और व्हाइट टी-शर्ट पहना हुआ है. इसके साथ उन्होंने ब्लू शर्ट को भी केरी किया है, जिसकी बाहें उन्होंने ऊपर मोड़ रखी है और टपोरी स्टाइल किया है. फैन्स को उनका ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है. उनके एक फैन ने लिखा है 'अमेजिंग डांस' तो दूसरे ने लिखा है 'आपका डांस बहुत अच्छा लगता है'.
बता दें, हालही में धनाश्री वर्मा का 'ओये होये' सॉन्ग रिलीज हुआ है, जिसे फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं. इस गाने में धनाश्री और जस्सी गिल की केमिस्ट्री काफी शानदार है. वहीं धनाश्री वर्मा के इंस्टाग्राम पर 4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. साथ ही सोशल मीडिया पर उनके डांस वीडियो धमाल मचा रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं