विज्ञापन
This Article is From Apr 18, 2024

धनाश्री वर्मा ने कमसिन कली पर किया ऐसा डांस, फैन्स बोले - क्या करके मानोगी ?

LSD 2 सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म का गाना 'कमसिन कली' बहुत वायरल हो रहा है. इस गाने पर धनश्री वर्मा ने परफॉर्म किया है.

धनाश्री वर्मा ने कमसिन कली पर किया ऐसा डांस, फैन्स बोले -  क्या करके मानोगी ?
धनाश्री वर्मा ने कमसिन कली पर किया जबरदस्त डांस
नई दिल्ली:

फिल्म मेकर एकता कपूर की फिल्म 'लव सेक्स और धोखा 2' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म का पहला पोस्टर ही जैसे रिलीज हुआ था तभी से लोगों में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई थी. फिल्म का ट्रेलर देख तो लोगों में इसको लेकर बज बढ़ गया है. फिल्म का एक गाना जब से रिलीज हुआ है तब से ट्रेडिंग लिस्ट में अपनी जगह बनाए बैठा हुआ है. इस गाने का नाम कमसिन कली है. कमसिन कली को टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ ने गाया है. इस गाने में टोनी के साथ धनाश्री वर्मा नजर आईं हैं. गाने में धनाश्री वर्मा के मूव्स देखकर फैंस दीवाने हो गए हैं.

धनश्री ने लगाए ठुमके
लव सेक्स और धोखा 2 सिनेमाघरों पर 19 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में मौनी रॉय, तुषार कपूर, स्वास्तिका मुखर्जी, उर्फी जावेद समेत कई कलाकार नजर आने वाले हैं. फिल्म का गाना और ट्रेलर खूब वायरल हो रहा है. क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है. इस रील में वो कमसिन कली गाने पर प्रैक्टिस करती नजर आ रही हैं. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'पब्लिक डिमांड पर पार्ट 2 कमसिन कली आ रही है.'

फैंस बोले -फैनटैस्टिक 
धनाश्री के इस पोस्ट पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. फैंस धनाश्री की तारीफ करते नहीं रुक रहे हैं. एक ने लिखा- उफ्फफ कमसिन कली वाइब्स. सुपर्ब. आपके मूव्स और एनर्जी वाओ. वहीं कई लोग लिख रहे हैं फैनटास्टिक. कुछ फैंस ने फायर इमोजी भी पोस्ट की है. वर्कफ्रंट की बात करें तो धनाश्री वर्मा हाल ही में डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा में नजर आईं थीं. उन्होंने फाइनल तक अपनी जगह बनाई थी. धनाश्री के डांस को बहुत पसंद किया गया था. उन्होंने टॉप 5 में अपनी जगह बनाई थी लेकिन वो ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाईं थीं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhanashree Verma, LSD 2, Kamsin Kali, Kamsin Kali Song, Love Sex Aur Dhokha 2 Release Date
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com