विज्ञापन
This Article is From Jan 24, 2021

धनाश्री वर्मा ने 'जलेबी बेबी' सॉन्ग पर किया जबरदस्त डांस, वायरल हुआ Video

धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

धनाश्री वर्मा ने 'जलेबी बेबी' सॉन्ग पर किया जबरदस्त डांस, वायरल हुआ Video
धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) का लेटेस्ट डांस वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की पत्नी धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) बेहतरीन डांसर के तौर पर जानी जाती हैं. उनके वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होते हैं. धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) अपने यट्यूब चैनल पर डांस वीडियो पोस्ट करती हैं, जिसके व्यूज मिलियन में आते हैं. धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma Dance) का फिर से एक वीडियो खूब ध्यान खींच रहा है. वीडियो में वो 'जलेबी बेबी' (Jalebi Baby Song) सॉन्ग पर डांस कर रही हैं. 

सपना चौधरी ने घर में ही 'चटक मटक' हरियाणवी सॉन्ग पर किया लाजवाब डांस, देसी क्वीन का Video वायरल

धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) ने इस डांस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो को अब तक हजारों व्यूज मिल चुके हैं. धनाश्री वर्मा ने कैप्शन में लिखा है: "अब हमारी बारी है. किसी ने कहा कि ये ट्रेंडिंग में है. चलो डांस करें." धनाश्री वर्मा के वीडियो में उनके डांस स्टेप और अंदाज कमाल के लग रहे हैं. 'जलेबी बेबी' (Jalebi Baby) सॉन्ग पर धनाश्री वर्मा की एनर्जी और उनके एक्सप्रेशंस भी काफी जबरदस्त हैं. यह पहला मौका नहीं है जब उनके डांस वीडियो इस कदर वायरल हुए हों. इससे पहले भी धनाश्री वर्मा अपने कई डांस वीडियो को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं. 

ऐश्वर्या राय की हमशक्ल मानसी नाईक ने शेयर किए विदाई के Video, आंखों में दिखे आंसू, मम्मी भी रोती आईं नजर

बता दें कि धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) पेशे से एक डॉक्टर हैं, लेकिन डांस के जरिए भी उन्होंने अपनी जबरदस्त पहचान बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. धनाश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की बीते साल दिसंबर के महीने में ही शादी हुई है. दोनों की शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे. इससे पहले धनाश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल की बीते साल अगस्त महीने में सगाई हुई थी. उनकी सगाई की तस्वीरों ने फैंस को हैरान करके रख दिया था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhanashree Verma, Dhanashree Verma Dance Video, Dhanashree Verma Dance On Jalebi Baby Song, Dhanashree Verma Viral Dance Video, Dhanashree Verma Instagram, Dhanashree Verma Yuzvendra Chahal Wife
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com