विज्ञापन

युजवेंद्र चहल से तलाक के बाद धनश्री वर्मा का फिल्मी डेब्यू, साउथ से रोमांस करती आईं नजर, इस हीरो संग मूवी का टीजर रिलीज

धनश्री वर्मा की तेलुगू डेब्यू फिल्म हे कन्नम्मा की पहली झलक यानी टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें वह यश मास्टर के साथ रोमांस करती हुईं नजर आ रही हैं.

युजवेंद्र चहल से तलाक के बाद धनश्री वर्मा का फिल्मी डेब्यू, साउथ से रोमांस करती आईं नजर, इस हीरो संग मूवी का टीजर रिलीज
धनश्री वर्मा की तेलुगू डेब्यू फिल्म का आया टीजर, इस एक्टर संग रोमांस करतीं आईं नजर
YouTube
नई दिल्ली:

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से तलाक के बाद एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर धनश्री वर्मा अपनी जिंदगी और करियर में आगे बढ़ रही हैं. हाल ही में उन्होंने अपने फिल्मी डेब्यू की झलक फैंस को दिखाई है. दरअसल, धनश्री वर्मा तेलुगू फिल्म से साउथ में फिल्म हे कन्नम्मा से डेब्यू करने के लिए तैयार हैं, जिसे तेलुगू डायरेक्टर दिल राजू ने प्रोड्यूस किया है. वहीं एक्टर यश मास्टर और कार्तिका मुर्लीधरन के साथ धनर्श्री वर्मा लीड रोल में हैं. फिल्म का निर्देशन शशि कुमार मुथुलूरी ने किया है. इसका टीजर हाल ही में रिलीज किया गया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 

धनश्री वर्मा की तेलुगू डेब्यू हे कन्नम्मा का आया टीजर

धनश्री वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी तेलुगू डेब्यू फिल्म हे कन्नम्मा का टीजर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, एक बहुत ही खास नई शुरुआत की एक छोटी सी झलक! पेश है मेरी तेलुगु डेब्यू फिल्म #हेकन्नम्मा का ऑफिशियल टीजर. इसमें मुझे शानदार 'दिल राजू प्रोडक्शंस' के साथ एक लीड एक्टर के तौर पर एक बिल्कुल नई दुनिया में कदम रखने का मौका मिला है. यह एक ऐसा सफर है जो मेरे दिल के बहुत करीब है. यहां एक छोटी सी झलक है कि आगे क्या आने वाला है! मुझे बेसब्री से इंतजार है कि आप सब इसे बड़े पर्दे पर देखें और अपना ढेर सारा प्यार दें. 27 नवंबर को सिनेमाघरों में!

ये भी पढे़ं- 68 साल पुराना गाना, कैबरे डांसर बन मधुबाला ने अशोक कुमार का जीता था दिल, कानों में रस घोलती आशा भोसले की आवाज

हे कन्नम्मा के बारे में 

हे कन्नम्मा तेलुगू म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जो 27 नवंबर 2026 को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म का निर्देशन सासी कुमार मुथुलुरी ने किया है. जबकि निर्माता दिल राजू प्रोडक्शन हैं. म्यूजिक कार्तिक ने दिया था. फिल्म में यशवंत मास्टर, धनश्री वर्मा और कार्तिका मुरलीधरन के अलावा सीरत कपूर, ब्रह्माजी, वेंकटेश काकुमानु अहम किरदार में हैं. 

ये भी पढे़ं- Dukhwa Mitayin Chhathi Maiya Song: शारदा सिन्हा का आखिरी छठ गीत, निधन से एक दिन पहले किया था रिलीज, 2024 से फैंस के बीच पॉपुलर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhanashree Verma, Telugu Film, Hey Kannamma, Hey Kannamma Teaser
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com