विज्ञापन
This Article is From Dec 07, 2020

युजवेंद्र चहल की मंगेतर Dhanashree Verma ने शेयर किया Video, रेड लहंगे में 'क्यूटीपाई' गाने पर डांस करती आईं नजर

युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की मंगेतर धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में धनाश्री 'क्यूटीपाई' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं.

युजवेंद्र चहल की मंगेतर Dhanashree Verma ने शेयर किया Video, रेड लहंगे में 'क्यूटीपाई' गाने पर डांस करती आईं नजर
धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) का डांस वीडियो हुआ वायरल
  • धनाश्री वर्मा का डांस वीडियो हुआ वायरल
  • 'क्यूटीपाई' गाने पर किया बेहतरीन डांस
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

भारत के मशहूर क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की मंगेतर धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) इन दिनों अपने डांस को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. उनके डांस वीडियो अकसर सोशल मीडिया पर धमाल मचाते हुए दिखाई देते हैं. हाल ही में उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma Video) रेड लहंगे में 'क्यूटीपाई (Cutiepie Song)' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो में डांसर के स्टेप्स सबके होश उड़ा रहे हैं. 


धनाश्री वर्मा  (Dhanashree Verma) के स्टेप्स को देख वीडियो में फैन्स उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं. धनाश्री वर्मा के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. धनाश्री के इस वीडियो को अब तक 4 लाख 20 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

बता दें कि युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की मंगेतर धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) पेशे से तो एक डॉक्टर हैं, लेकिन उन्होंने अपने डांस से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. अपने डांस से धनाश्री वर्मा हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं. कुछ दिनों पहले मशहूर यू-ट्यूबर धनाश्री वर्मा आईपीएल के दौरान युजवेंद्र चहल का समर्थन करने के लिए दुबई भी गई थीं, जहां की फोटो और वीडियो भी उन्होंने शेयर की थी. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhanashree Verma, Dhanashree Verma Video, Dhanashree Verma Video Viral, Dhanashree Verma Instagram, Dhanashree Verma Dance On Cutiepie Song, Dhanashree Verma Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com