धाकड़ की स्क्रीनिंग पर काफी सितारों नजर आए. इस मौके पर कंगना रनौत को चीयर करने के लिए बड़ी संख्या में कलाकार मौजूद थे. उनकी लॉक अप के कैदी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए. पायल रोहतगी, अंजलि अरोड़ा और मुनव्वर फारुकी समेत कई कैदी इस मौके पर दिखे. मुनव्वर फारुकी ने गर्लफ्रेंड नाज़िला औऱ अंजली के साथ फोटो भी खिंचवाईं. जैसा कि फैंस ने देखा मुनव्वर और अंजलि के बीच लॉक अप में काफी नजदीकियां देखी गई, जबकि दोनों ने कहा कि वे सिर्फ दोस्त थे.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
अंजलि ने कबूल किया कि उसमें उनके लिए फीलिंग्स हैं. वहीं मुनव्वर बाहर आते ही नाजिला के साथ बिजी हो. शो खत्म होने के बाद दोनों ने एक-दूसरे से दूरी बनाए रखी, जिससे फैंस काफी निराश हुए. फैंस को तो यहां तक लगा कि बीती रात की मुलाकात काफी 'फर्जी' और 'जबरदस्ती' थी. उन्होंने मुनव्वर को अंजलि को दोस्ती ना रखने देने की वजह नजीला को ठहराया.
लॉक अप विनर मुनव्वर फारूकी इस मौके पर सफेद शर्ट और पैंट पहने हुए दिखे. वह कंगना रनौत और अर्जुन रामपाल सहित धाकड़ टीम के साथ पोज देते हुए देखे गए. वहीं नाज़िला मैचिंग पीच जंपसूट में दिखी.
स्क्रीनिंग में अर्जुन रामपाल के साथ गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स और उनकी बेटियां भी शामिल हुईं. अन्य लॉक अप के कैदी पूनम पांडे, सायशा शिंदे, शिवम शर्मा, करणवीर बोहरा, जीशान खान, अली मर्चेंट, विनीत कक्कड़ भी इस मौके पर दिखे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं