प्राइम वीडियो के शो द ट्रेटर्स सीजन 2 को करण जौहर होस्ट कर रहे हैं. वहीं इसके 3 एपिसोड आ चुके हैं, जिसमें काफी ड्रामा देखने को मिला. वहीं सर्कल ऑफ शक में टेंशन तब बढ़ गई जब मुनव्वर फारूखी ने मल्लिका शेरावत के ट्रेटर होने के लिए चुना. लेकिन अन्य कंटेस्टेंट ने मुनव्वर फारूखी को गेम को ट्रेटर की तरफ खेलने के लिए चुना और उन्हें वोट के जरिए बाहर कर दिया. इस पर उन्होंने रिएक्शन दिया और कहा कि इनसिक्योर लोग हैं.
मुनव्वर फारूखी हुए एलिमनेट
'शक' के पहले राउंड में मुनव्वर को सबसे ज्यादा वोट मिले, जिसके चलते वह शो के पहले एलिमनेट होने वाले कंटेस्टेंट बन गए. जबकि असली ट्रेटर कुल्लू, क्रिस्टल डिसूजा और हरमन सिंघा थे. दूसरे एपिसोड में शाहनील गिल को चौथे ट्रेटर के तौर पर शामिल किया गया था.
इसके बाद मुनव्वर फारूखी ने कहा, “मुझे उम्मीद थी कि मेरे साथ ऐसा होगा. मुझे पता था कि मुझे इसका सामना करना पड़ेगा. मेरे साथ अक्सर ऐसा होता है. यह पहली बार नहीं है. यह पहली बार नहीं है जब मुझे निशाना बनाया गया है. मुझे 'आसान शिकार' कहिए या ऐसा इंसान जो उस जगह के लिए बहुत अच्छा है. मैं दूसरों की इनसिक्योरिटी को साफ-साफ देख सकता हूं और आप देखेंगे कि आप कैसे दिखते हैं. क्योंकि आपकी इनसिक्योरिटी साफ दिखेंगी. आप एक दोस्त की तरह मेरे पास आए और मेरी बात सुनी. लेकिन अब आपने यहां मेरा नाम लिखा. इसके लिए आपका शुक्रिया.”
ये भी पढ़ें- Sharda Sinha का वो फिल्मी गीत, 37 साल पहले इस मूवी में गूंजी थी भोजपुरी आवाज, सलमान खान से है कनेक्शन
मुनव्वर फारूखी को आया गुस्सा
एपिसोड में आगे पर करण जौहर ने जब उनसे खुद का एक सच खुलासा करने को कि वह ट्रेटर है या इनोसेंट हैं तो मुनव्वर फारूखी इमोशनल हो गए. उन्होंने कहा, मैं गेम खेल रहा था. मैं अच्छा खेलना चाहता था. मैं इनोसेंट हूं. इनसिक्योर लोग. उन्हें लगा कि मैं उन्हें यहीं खा जाऊंगा. वे सब डरे हुए हैं. अब पहचानो कि तुममें से वह कौन है.”
ट ट्रेटर्स के कंटेस्टेंट
प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहे द ट्रेटर्स सीजन 2 में आदित्य कुलश्रेष्ठ (कुल्लू), अभिषेक मल्हन (फुकरा इंसान), अंश चोपड़ा, दलीप ताहिल, हरमन सिंघा, इक्का सिंह, करण सिंह मैजिक, क्रिस्टल डिसूजा, मल्लिका शेरावत, पारुल गुलाटी, प्रिश ,रणवीर बरार, रिया चक्रवर्ती, रिदा थराना, साहिल सलाथिया, शाहनील गिल, शालिनी पासी, श्वेता तिवारी, साउंडस मौफ़ाकिर और तान्या पुरी नजर आ रहे हैं. जबकि दिलीप ताहिल पहले दिन शो से बाहर हो गए. जबकि करण सिंह मैजिक पहले कंटेस्टेंट थे, जिसका ट्रेटर्स ने मर्डर किया.
ये भी पढ़ें- बच्चों का जिंगल है ये 47 साल पुराना गाना, अमिताभ बच्चन की आवाज ने बनाया सदाबहार, खूब सुनते हैं प्रीति जिंटा के बच्चे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं