बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारुकी ने पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है. दरअसल, स्टैंड अप कॉमेडियन और उनकी वाइफ मेहजबीन फारुकी पहले बच्चे के पेरेंट्स बन गए हैं, जो कि बेबी गर्ल है. एक्टर ने इंस्टाग्राम पर बेटी के जन्म की खुशखबरी देते हुए इंस्टाग्राम पर 1 मई को पोस्ट शेयर किया, जिसमें बिना चेहरा दिखाए वह बेटी और वाइफ की अस्पताल से फोटो शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं. फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, घर बरकत आई है. धन्य हूं. अल्हम्दुलिल्लाह. दुआ में खास याद रखे.
मुनव्वर फारुकी को सेलेब्स ने दी बधाई
मुनव्वर फारुकी के पोस्ट शेयर करने के बाद सभी बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं और कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी शेयर करते हुए दिख रहे हैं. वरुण धवन, गौहर खान, मिस्टर फैसू, अवनीत कौर, रणवीर अलाहबादिया और अली गोनी ने कमेंट सेक्शन में बधाई दी है. वहीं फैंस सोशल मीडिया पर इस पोस्ट और तस्वीरों को वायरल कर रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- नूतन का इकलौता बेटा हैं बॉलीवुड का विलेन, जो 90s में बने आदर्श पुत्र, हिंदी सिनेमा का बन गए हैं चहेता सितारा
2024 में की थी शादी
मुनव्वर फारुकी ने मेकअप आर्टिस्ट मेहजबीन कोटवाला से मई 2024 में शादी की थी. दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखते हैं. वहीं कपल ने शादी की अनाउंसमेंट भी नहीं की थी. जबकि फराह खान के व्लॉग में मुनव्वर फारुकी ने दूसरी शादी पर खुलासा किया कि उनकी दूसरी शादी का फैसला बेटे माइकल के लिए प्यार था. उन्होंने कहा, जब मैं उसके साथ वक्त बिताता हूं तो मैं उसे छोड़कर नहीं जाना चाहता. मुझे एहसास होता है कि उसे मेरी जरुरत है. उससे ज्यादा मुझे उसकी जरुरत है. वहीं इस अचानक शादी के पीछे एक पिता होने का कारण है.
मुनव्वर-मेहजबीन के हैं दो बच्चे
जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि मुनव्वर फारुकी का पहली शादी से एक बेटा माइकल है. जबकि मेहजबीन भी 10 साल की बेटी की मां हैं. दोनों की शादी काफी चर्चा में रही थी और तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थीं. वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार मुनव्वर फारुकी आखिरी बार सोनाली बेंद्रे के साथ पति पत्नी औऱ पंगा को होस्ट करते हुए नजर आए थे.
ये भी पढ़ें- पापा से डरते थे आमिर खान, कहने पर बिना स्क्रिप्ट करने पर साइन की थी दो फिल्म, सुनना पड़ा था 3 घंटे लैक्चर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं