आम्रपाली दुबे इन दिनों बिग बॉस 20 में नजर आ रही हैं. वहीं उन्हें पसंद भी किया जा रहा है. लेकिन बिग बॉस 20 के अलावा भी उन्हें फैंस पसंद कर रहे हैं क्योंकि उनकी नई फिल्म रोजा रिलीज को तैयार हैं, जिसका पिछले दिनों गाना बिसमिल्लाह काफी पॉपुलर हुआ था. वहीं अब इसी फिल्म का नया गाना ओ पर्दा नशीन रिलीज हो गया है, जिसे सुजीत गौतम ने अपनी आवाज दी है. वहीं इस गाने को भी बिसमिल्लाह की तरह प्यार मिल रहा है और गाने में आम्रपाली दुबे का अंदाज और शानदार स्क्रीन प्रेजेंस दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.
आम्रपाली दुबे की रोजा का गाना ओ पर्दा नशीन रिलीज
भोजपुरी फिल्म रोजा का'ओ पर्दा नशीन' गाना बेहद खास है, जिसमें आम्रपाली दुबे मुस्लिम महिला के किरदार में नजर आ रही हैं. इस गाने को सुजीत गौतम ने अपने भावपूर्ण अंदाज से एक अलग पहचान दी है, जिसके चलते लोग उनकी वीडियो के कमेंट में जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई फैंस ने उनकी आवाज को गाने की जान बताया है.
ये भी पढ़ें- लता मंगेशकर का 57 साल पुराना गाना, मां का दुलार दिखातीं शर्मिला टैगोर, बच्चे के लिए गाती हैं हर मां
रोजा फिल्म के बारे में
भोजपुरी फिल्म ‘रोजा' में आम्रपाली दुबे, आज़म शैख, ज्योति मिश्रा, अमित शुक्ला, अयाज खान, जे. नीलम, विद्या सिंह, संतोष श्रीवास्तव, अनु ओझा, उल्हास कुड़वा, स्लेशा मिश्रा, नीलम पांडेय, ससिस्टा रॉय और स्वस्तिका राय मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं. फिल्म की कहानी एक मुस्लिम महिला (आम्रपाली दुबे) की है, जो समाज की उन महिलाओं की पीड़ा को सामने लाने का प्रयास करती है, जिन्हें कमजोर समझकर अपने ही लोगों या प्रभावशाली व्यक्तियों के अत्याचार का सामना करना पड़ता है.
आम्रपाली दुबे के बारे में
भोजपुरी इंडस्ट्री में आम्रपाली दुबे की पहचान उन अभिनेत्रियों में होती है जिनके गाने और फिल्में रिलीज होते ही चर्चा में आ जाते हैं. निरहुआ, खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के साथ उनकी जोड़ी को फैंस का खूब प्यार मिला है. वहीं इन दिनों बिग बॉस 20 में नजर आने से उनकी फैन फॉलोइंग में भी इजाफा हुआ है.
ये भी पढ़ें- Anpadh Bahu Trailer: नई भोजपुरी फिल्म अनपढ़ बहू' का ट्रेलर रिलीज, संजना पांडेय ने दिखाई परिवार की अनबन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं