विज्ञापन

अच्छी कहानी और कास्ट के बावजूद अपने नाम की वजह से फ्लॉप हो गई थी ये फिल्म, अमिताभ बच्चन को ऑफर हुआ था लीड रोल

जैकी श्रॉफ की इस फिल्म में अच्छी कहानी के साथ दमदार कास्ट भी थी. खास बात यह है कि फिल्म का लीड रोल पहले अमिताभ बच्चन को ऑफर हुआ था. लेकिन, ‘अल्ला रक्खा’ को बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी नहीं मिल सकी, इसकी एक खास वजह है.

अच्छी कहानी और कास्ट के बावजूद अपने नाम की वजह से फ्लॉप हो गई थी ये फिल्म, अमिताभ बच्चन को ऑफर हुआ था लीड रोल
जब नाम बना फिल्म के लिए बड़ी मुसीबत!
NDTV

बॉलीवुड में कई बार ऐसा होता है कि किसी फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट से ज्यादा उसका नाम लोगों के दिमाग में पहली तस्वीर बना देता है. जैकी श्रॉफ की ‘अल्ला रक्खा' के साथ भी कुछ ऐसा ही किस्सा जुड़ा है. फिल्म में जैकी श्रॉफ के साथ डिंपल कपाड़िया, मीनाक्षी शेषाद्री, शम्मी कपूर, वहीदा रहमान और अनुपम खेर जैसे कलाकार थे. कहानी में एक्शन, ड्रामा और डबल रोल का मसाला भी था. इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक नहीं चल सकी. इसके पीछे एक वजह इस फिल्म का नाम यानी टाइटल था. दरअसल ‘अल्ला रक्खा' नाम सुनकर दर्शकों के एक वर्ग को लगा कि यह मुस्लिम सामाजिक जीवन पर बनी फिल्म होगी, जबकि उस दौर में ऐसी फिल्मों का चलन नहीं था.

अमिताभ बच्चन को ध्यान में रखकर लिखी गई थी कहानी

‘अल्ला रक्खा' से जुड़ी सबसे दिलचस्प बात यह है कि जैकी श्रॉफ इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे. फिल्म की स्क्रिप्ट अमिताभ बच्चन को ध्यान में रखकर लिखी गई थी. लेकिन उस समय अमिताभ बच्चन राजनीति में सक्रिय थे और फिल्में नहीं कर रहे थे. ऐसे में यह भूमिका जैकी श्रॉफ के पास पहुंची. यानी जिस फिल्म में बाद में जैकी श्रॉफ नजर आए, उसके लीड रोल के लिए पहले बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में से एक अमिताभ बच्चन का नाम सामने आया था.

Latest and Breaking News on NDTV

जैकी श्रॉफ ने निभाया था डबल रोल

फिल्म में जैकी श्रॉफ डबल रोल में नजर आए थे. उनके किरदारों में अल्ला रक्खा भी था और उसका हमशक्ल भी. उनके साथ डिंपल कपाड़िया, मीनाक्षी शेषाद्री, शम्मी कपूर, वहीदा रहमान और अनुपम खेर जैसे कलाकारों की मौजूदगी ने फिल्म की कास्ट को मजबूत बनाया था. कहा जाता है कि फिल्म में जैकी श्रॉफ के लिए इस्तेमाल किए गए कुछ कपड़े भी पहले अमिताभ बच्चन को ध्यान में रखकर तैयार किए गए थे. अमिताभ के फिल्म से अलग होने के बाद इनका इस्तेमाल जैकी के लिए किया गया. केतन देसाई इस फिल्म के निर्देशक होने के साथ इसके निर्माता भी थे. हालांकि फिल्म में बड़े कलाकार और मसालेदार कहानी थी, लेकिन इसके नाम को लेकर बनी धारणा को फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर न चलने की एक वजह माना जाता है.

ये भी पढ़ें: मन्ना डे, मोहम्मद रफी और आशा भोसले ने 12 मिनट की इस कव्वाली को गाकर बनाया अमर, 65 साल बाद भी नहीं कम हुआ जादू

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Allah Rakha, Jackie Shroff, Amitabh Bachchan, Meenakshi Seshadri, Waheeda Rehman
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com