विज्ञापन

किशोर कुमार की पोती है बॉलीवुड की सुपरस्टार, जिनके पति ने दीं हैं ब्लॉकबस्टर फिल्म, करिश्मा, रवीना, माधुरी पर पड़ी थीं भारी

अक्सर इस सुपरस्टार को किशोर कुमार की पोती कहा जाता है, लेकिन असल रिश्ता कुछ और है. पति की ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ ये कपल लंबे समय से बॉलीवुड पर राज कर रहा है.

किशोर कुमार की पोती है बॉलीवुड की सुपरस्टार, जिनके पति ने दीं हैं ब्लॉकबस्टर फिल्म, करिश्मा, रवीना, माधुरी पर पड़ी थीं भारी
किशोर कुमार की पोती की 4 फोटो

बॉलीवुड में रिश्तों की कहानियां हमेशा दिलचस्प रही हैं, और जब बात एक ऐसी सुपरस्टार की हो जो दिग्गज सिंगर और एक्टर किशोर कुमार से जुड़ी हो, तो कहानी और भी खास हो जाती है. इस एक्ट्रेस को अक्सर उनकी पोती कहा जाता है, जबकि उनके पति ने इंडस्ट्री में शाहरुख खान और सलमान खान जैसे सुपरस्टार्स के साथ कई बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में देकर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया है. यही वजह है कि ये कपल आज भी बॉलीवुड में अपना दबदबा बनाए हुए है और लंबे समय से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है, और ये सुपरस्टार हैं काजोल.

किशोर कुमार और काजोल का खास है रिश्ता

Latest and Breaking News on NDTV

 काजोल और किशोर कुमार के बीच सीधा दादा-पोती का रिश्ता नहीं है. किशोर कुमार, काजोल की दादी सती रानी गांगुली के भाई थे. यानी ये रिश्ता कजिन ग्रैंड-अंकल का बनता है. काजोल का परिवार भी कम फिल्मी नहीं है, उनकी मां तनुजा और पिता शोमु मुखर्जी इंडस्ट्री के जाने-माने नाम रहे हैं. इस तरह काजोल दो बड़े फिल्मी परिवारों से जुड़ी हुई हैं.

किशोर कुमार के पोते दामाद हैं अजय देवगन

Latest and Breaking News on NDTV

काजोल की शादी अजय देवगन से हुई है, जो खुद बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में शामिल हैं. अजय देवगन ने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं और आज भी बॉक्स ऑफिस पर उनका दबदबा कायम है. ‘सिंघम', ‘गोलमाल' सीरीज और ‘दृश्यम' जैसी फिल्मों ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया. अजय देवगन की ये हिट फिल्में आज भी दर्शकों की पसंदीदा हैं, और यही वजह है कि उनका स्टारडम लगातार कायम है.

अजय देवगन और काजोल करती है बॉलीवुड पर राज

Latest and Breaking News on NDTV

90 के दशक से लेकर आज तक काजोल ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. उनकी एक्टिंग, स्क्रीन प्रेजेंस और नेचुरल अंदाज उन्हें बाकी एक्ट्रेसेस से अलग बनाता है. वहीं अजय देवगन अपने इंटेंस रोल्स और डायरेक्शन के लिए भी जाने जाते हैं. दोनों की जोड़ी ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन दोनों जगह हिट रही है. काजोल और अजय देवगन की जोड़ी को इंडस्ट्री के सबसे मजबूत कपल्स में गिना जाता है. एक तरफ काजोल की दमदार एक्टिंग है, तो दूसरी तरफ अजय देवगन का मास अपील वाला अंदाज, जो इस कपल को और खास बनाता है.

शाहरुख खान के साथ दी कई हिट फिल्में

Latest and Breaking News on NDTV

काजोल का परिवार मुखर्जी-समर्थ और गांगुली जैसे बड़े फिल्मी परिवारों से जुड़ा है. किशोर कुमार की विरासत आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है. ऐसे में काजोल का ये फिल्मी बैकग्राउंड और अजय देवगन का स्टारडम मिलकर इस कपल को बॉलीवुड का पावरहाउस बनाता है. वहीं शाहरुख खान और सलमान खान जैसे सुपरस्टार्स के साथ काजोल भी हिट फिल्में दे चुकी हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com