विज्ञापन
This Article is From Nov 17, 2019

दीपिका पादुकोण ने कैंची उठाई और काट दी रणवीर सिंह की मूंछ, वायरल हुआ Video

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

Also Read in
दीपिका पादुकोण ने कैंची उठाई और काट दी रणवीर सिंह की मूंछ, वायरल हुआ Video
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का वीडियो वायरल
  • दीपिका पादुकोण का वीडियो वायरल
  • कैंची उठाई और काट दी रणवीर सिंह की मूंछ
  • खूब देखा जा रहा है उनका वीडियो
नई दिल्ली:

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. दोनों अपने वीडियो फैन्स के लिए शेयर करते हैं. अभी हाल ही में दोनों ने शादी की पहली सालगिरह के मौके पर गोल्डन टेंपल और तिरुमाला मंदिर में पूजा अर्चना की थी. इस दौरान दोनों चहेते स्टारों की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं. 
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. उनके इस वीडियो पर फैन्स के रिएक्शन भी आ रहे हैं. दोनों के इस फनी वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है.

सज-धज कर रैंप वॉक कर रही थीं रानू मंडल, सोशल मीडिया पर हो गई Memes की बरसात...देखें Video

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वो रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के मूंछों को कैंची से काट रही हैं और काफी खुश लग रही हैं. मूछें कटने के बाद रणवीर सिंह अजीब गजब का रिएक्शन दे रहे हैं. इस वीडियो को 'फिल्मी ज्ञान' के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है. अभी इस वीडियो को शेयर किए हए कुछ ही घंटे हुए हैं, लेकिन अभी तक इसे करीब 4 लाख से ज्यादा देखा जा चुका है.

बॉलीवुड एक्टर के बेटे की गाड़ी का हुआ एक्सिडेंट, तो बोले- अब मेरा बेटा BMW नहीं बल्कि...

बता दें कि एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की शादी बीते साल नवंबर में हुई थी. दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है. वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं. उनकी यह अपकमिंग फिल्म साल 1983 में हुए वर्ल्डकप के दौरान भारत को मिली जीत पर आधारित है. फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे. इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण भी कपिल देव की पत्नी का किरदार निभाएंगी. शादी के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 83 के जरिए पहली बार पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Padukone, Ranveer Singh, Deepika Padukone Cut Ranveer Singh Mustache, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com