दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बॉलीवुड की सबसे मशहूर एक्ट्रेस में से एक हैं. वो जहां भी जाती हैं लोगों की भीड़ उन्हें घेर लेती है. दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ फिर से कुछ ऐसा ही हुआ है. एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है दीपिका भीड़ को देख काफी सहमी दिख रही हैं और अपनी कार की तरफ बढ़ रही हैं. लेकिन इस बीच दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone Video) के बैग को खींचने की कोशिश हुई, जिसके कारण हो-हल्ला मच गया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस किसी आउटलेट से बाहर निकल रही थीं, लेकिन तभी फोटोग्राफर्स के साथ-साथ एक टीशू बेच रही महिला भी आ गई. महिला दीपिका पादुकोण से टीशू खरीदने की गुहार लगा रही थीं. लेकिन कुछ देर बाद ही भीड़ बढ़ गई और किसी ने उनके बैग छीनने की नाकाम कोशिश की. दीपिका के इस वीडियो पर फैन्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार एक्ट्रेस 'छपाक' फिल्म में नजर आई थीं. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण की एक्टिंग और उनके किरदार को खूब सराहा गया था. माल्ती अग्रवाल के रूप में दीपिका ने अपनी एक्टिंग से सबका खूब दिल जीता था. हालांकि, 'छपाक' फिल्म पर्दे पर ज्यादा धमाल नहीं मचा पाईं थीं. इसके अलावा इन दिनों दीपिका पादुकोण बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं. उनके इस फिल्म का नाम अभी तक सामने नहीं आया है. साथ ही दीपिका '83' और 'पठान' में भी नजर आने वाली हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं