विज्ञापन
This Article is From Jun 26, 2025

पॉपुलर फिल्म स्टार्स की बेटी है ये एक्ट्रेस, सलमान खान के साथ किया डेब्यू, सारी फिल्में हुईं फ्लॉप, पहचाना आपने ?

इस एक्ट्रेस के पिता हिंदी फिल्मों का पॉपुलर चेहरा हैं तो वहीं मां मराठी फिल्मों की जानीमानी एक्ट्रेस हैं. लेकिन ये फिल्मों में पहचान नहीं बना पाईं.

पॉपुलर फिल्म स्टार्स की बेटी है ये एक्ट्रेस, सलमान खान के साथ किया डेब्यू, सारी फिल्में हुईं फ्लॉप, पहचाना आपने ?
सलमान खान की इस एक्ट्रेस को पहचाना आपने?
Social Media
नई दिल्ली:

महेश मांजरेकर सबसे टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं, जिन्होंने वास्तव, कांटे, वांटेड, ज़िंदा, स्लमडॉग मिलियनेयर और दबंग जैसी फिल्मों में अपने कॉमेडी और ग्रे शेड किरदारों से दर्शकों को इंप्रेस किया है. उनकी पत्नी मेधा मांजरेकर भी मराठी सिनेमा की एक पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने नटसम्राट, पंघुरन, मी शिवाजीराजे भोसले बोलतोय और फकता लध म्हणा जैसी पॉपुलर फिल्मों में काम किया है. उनकी बेटी सई मांजरेकर भी एक एक्ट्रेस हैं लेकिन सई अभी तक भी फिल्मों में अपनी कोई पहचान नहीं बना पाई हैं.

दबंग 3 में सलमान खान के किया डेब्यू

सई ने साल 2019 की फिल्म दबंग-3 से सलमान खान के साथ फिल्मी पर्दे पर अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की. इसमें दिलचस्प बात यह है कि उनके माता-पिता महेश और मेधा भी थे. सलमान के साथ 37 साल की उम्र के अंतर के चलते उन्हें काफी ट्रोल किया गया था क्योंकि सई सिर्फ 17 साल की थीं, जबकि सुपरस्टार 54 साल के थे. हालांकि इस रिएक्शन का एक्ट्रेस पर कोई असर नहीं पड़ा क्योंकि उन्होंने 2024 में एक इंटरव्यू में खुद को "मोटी चमड़ी वाला" कहा था. 

सलमान खान के साथ उम्र के फासले पर हुई ट्रोल लेकिन बेअसर रहीं सई

पॉपुलर यूट्यूबर सिद्धार्थ कन्नन से बात करते हुए सई ने कहा, "मैं उस बातचीत और चर्चा से अनजान थी क्योंकि उस समय मैंने बस शुरुआत की ही थी और मेरे पास कोई मैनेजमेंट नहीं था, कोई पीआर नहीं था, इसलिए मैं इन सब से अनजान थी. मैं खुद को बड़े पर्दे पर देखकर खुश थी. लेकिन फिल्म रिलीज होने के छह महीने बाद, जब मैं इंस्टाग्राम पर ज्यादा एक्टिव हुई, तो मैंने देखा कि अब तक क्या हुआ है. मैंने उसे देखा, लेकिन क्योंकि यह छह महीने पहले हुआ था, इसलिए इसका मुझ पर उतना असर नहीं पड़ा जितना हो सकता था. मैं उस समय अपने जीवन और करियर के एक अलग फेज में थी. मैं बहुत मोटी चमड़ी वाली इंसान हूं. चीजें मुझ पर जल्दी असर नहीं करतीं. मैं बचपन से ही ऐसी ही रही हूं. आज भी अगर कोई तारीफ करता है, तो मैं खुश होती हूं और अगर कोई कुछ नेगेटिव कहता है तो मैं उस पर ध्यान देती हूं, लेकिन यह मुझे बहुत परेशान नहीं करता. मैं बस चलती रहती हूं."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saiee Manjrekar, Saiee Manjrekar Flops, Saiee Manjrekar Debut Opposite Salman Khan, Saiee Manjrekar Dabangg 3, Saiee Manjrekar Films, Saiee Manjrekar Father Mahesh Manjrekar, Saiee Manjrekar Mother Medha Manjrekar, Saiee Manjrekar Instagram, Saiee Manjrekar Movies, Saiee Manjrekar Photos, Saiee Manjrekar Age
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com