विज्ञापन
This Article is From Sep 26, 2022

VIDEO: सई मांजरेकर के सिंपल एयरपोर्ट लुक पर फिदा हुए फैंस, बोले- सादगी हो तो ऐसी

सई मांजरेकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सई की सादगी ने फैंस का दिल छू लिया है.

VIDEO: सई मांजरेकर के सिंपल एयरपोर्ट लुक पर फिदा हुए फैंस, बोले- सादगी हो तो ऐसी
सई मांजरेकर के सिंपल एयरपोर्ट लुक पर फिदा हुए फैंस
नई दिल्ली:

बॉलीवड में वैसे तो कई सारी एक्ट्रेसेस कदम रखती हैं, लेकिन उनमें से कुछ की खूबसूरती सीधा दिल में उतर जाती है. सई मांजरेकर भी उन्हीं में से एक हैं. बॉलीवुड इंडस्ट्री में सलमान खान के साथ फिल्म 'दबंग 3' से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं सई दिन-ब-दिन और भी ज्यादा खूबसूरत दिखने लगी हैं. हाल ही में सई मांजरेकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सई की सादगी ने फैंस का दिल छू लिया है. सई के इस ग्रेसफुल लेटेस्ट एयरपोर्ट लुक को देखकर फैंस भी यही कह रहे हैं कि, 'सादगी हो तो ऐसी'.

सलमान खान के साथ फिल्म 'दबंग 3' से इंडस्ट्री में कदम रखने वालीं सई मांजरेकर का लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस लुक में सई की खूबसूरती से आपके लिए भी नजरें हटा पाना मुश्किल है. दरअसल हाल ही में सई मांजरेकर एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं, जहां वो बेहद एलिगेंट और ग्रेसफुल अटायर में नजर आयीं. सई ने रेड कलर का बहुत ही सिंपल सा लहरिया कुर्ता और उसके साथ ब्लू डेनिम जींस को पेयर किया हुआ था. खुले हुए बाल, आंखों पर स्पेक्स और हाथ में शॉल लिए हुए सई बेहद खूबसूरत लग रही थीं. 

फैंस बोले - ब्यूटी विद एलिगेंस 

सई मांजरेकर का यह सादगी भरा वीडियो विरल भियानी के ऑफिशियल इंस्टा हैंडल से पोस्ट किया गया है. इस वीडियो को इंटरनेट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'सई शहर से बाहर अपने नए प्रोजेक्ट के लिए जा रही हैं'. फिल्म निर्माता-अभिनेता महेश मांजरेकर की बेटी सई जल्द ही कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं. हाल ही में एक्ट्रेस की लेटेस्ट फिल्म 'मेजर' रिलीज हुई, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया. वहीं सोशल मीडिया पर बॉलीवुड की यंग एक्ट्रेस का सादगी भरा अंदाज देख फैंस उनकी खूबसूरती के कायल हो गए हैं. कोई उन्हें 'ब्यूटी विद एलिगेंस' बुला रहा है, तो कोई उन्हें 'सोबर गर्ल' का नाम दे रहा है. उनके चेहरे की मुस्कुराहट और सादगी फैंस का दिल छू रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saiee Manjrekar, Saiee Manjrekar Airport Look, Saiee Manjrekar Latest Video, Saiee Manjrekar Viral Video, Saiee Manjrekar Airport Video, Major Film, Saiee Manjrekar Instagram, Mahesh Manjrekar Daughter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com