लोकेश कनगराज की बतौर लीड एक्टर पहली फिल्म 'DC'बॉक्स ऑफिस पर 7 अगस्त को रिलीज हुई. फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो इसने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अपनी ठीक-ठाक शुरूआत की है. इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, अरुण मथेश्वरन के डायरेक्शन में बनी तमिल एक्शन ड्रामा फिल्म ने इंडिया में अपनी रिलीज के पहले दिन 4.1 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की. फिल्म 'DC' कई भाषाओं में रिलीज हुई और फिल्म ने शुक्रवार को देश भर में 3,500 से ज्यादा शो आए. भारत में इसकी कुल कमाई 4.70 करोड़ रुपये रही, जबकि विदेशी बाजार से 1 करोड़ रुपये की कमाई हुई है.
फिल्म DC ने ओपनिंग डे पर ही दुनिया भर में ₹5.70 करोड़ की कमाई कर ली है. अगर फिल्म की इंटरनेशनल कमाई को मिलाया जाए तो, DC ने पहले दिन ही दुनियाभर में 5.70 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया है. फिल्म की कमाई में सबसे ज्यादा योगदान इसके तमिल वर्जन का रहा है. तमिल वर्जन ने भारत में पहले ही दिन 2.60 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. पहले दिन तमिल वर्जन के थिएटर में करीब 4.57 परसेंट सीटें भरी रहीं.
दिनभर में फिल्म की ऑक्यूपेंसी में उतार-चढ़ाव देखने को मिला. सुबह के शोज में ऑक्यूपेंसी 32.62 प्रतिशत रही. दोपहर में यह बढ़कर 43 प्रतिशत पहुंच गई. शाम के शोज में यह घटकर 35.38 प्रतिशत रह गई, लेकिन रात के शोज में जबरदस्त उछाल आया और ऑक्यूपेंसी 67.38 प्रतिशत तक पहुंच गई.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss Tamil 10 का धमाकेदार प्रोमो रिलीज, 100 दिनों का ड्रामा फिर होगा शुरू, फैंस के लिए होगा बड़ा सरप्राइज
तेलुगु वर्जन ने भी की अच्छी कमाई
फिल्म के तेलुगु वर्जन ने पहले दिन भारत में 1.25 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. इसकी कुल ऑक्यूपेंसी 30.80 प्रतिशत रही. फिल्म हिंदी भाषा में भी रिलीज हुई थी, लेकिन वहां से खासा को ई कमाल नहीं कर पाई. हिंदी वर्जन ने पहले दिन सिर्फ 25 लाख रुपये का कारोबार किया और इसकी ऑक्यूपेंसी करीब 9 प्रतिशत रही. वहीं, तेलुगु EPIQ फॉर्मेट में फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला, जहां ऑक्यूपेंसी 71 प्रतिशत दर्ज की गई.
लोकेश कनगराज ने किया एक्टिंग डेब्यू
DC फिल्म में फेमस डॉयरेक्टर लोकेश कनगराज ने बतौर लीड एक्टर अपना डेब्यू किया है. इससे पहले वो विक्रम, लियो और कूली जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के डायरेक्शन के लिए जाने जाते हैं.
हाल ही में उनकी फिल्म कूली आई थी, जिसमें सुपरस्टार रजनीकांत लीड रोल में नजर आए थे. इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन दुनियाभर में 151.14 करोड़ रुपये की कमाई की थी. लोकेश अब अपनी अगली फिल्म तेलुगु स्टार अल्लू अर्जुन के साथ करने जा रहे हैं, जिसे फिलहाल AA23 के नाम से जाना जा रहा है.
क्या है DC की कहानी?
DC एक रोमांटिक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन अरुण मथेश्वरन ने किया है. फिल्म को सन पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है, जो कलानिधि मारन की प्रोडक्शन कंपनी है. फिल्म को सेंसर बोर्ड से 'A' सर्टिफिकेट मिला है. फिल्म की कहानी देवदास नाम के एक शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो हिंसा और नैतिक दुविधाओं से भरी दुनिया में अपनी राह तलाश रहा है। उसकी जिंदगी दो ऐसी महिलाओं से जुड़ जाती है, जो अन्याय का शिकार रही हैं. इसके बाद कहानी में कई ऐसे मोड़ आते हैं जो उसके सफर को और जटिल बना देते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं